Patna Police Encounter: बिहार की राजधानी पटना में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ पूरे मूड में है. दरअसल मंगलवार की सुबह पटना पुलिस ने कैश वैन लूटकर भाग रहे दो शातिर बदमाशों को खदेड़कर घेर लिया. पुलिस ने जब उन्हें सरेंडर करने को कहा, तो बदमाशों ने दुस्साहस दिखाते हुए सीधे फायरिंग झोंक दी.
इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में अपनी राइफलें खोल दीं, जिसमें एक अपराधी गोली लगने से लंगड़ा हो गया और दूसरा भागने के चक्कर में अपनी हड्डी तुड़वा बैठा.
बता दें कि वारदात की शुरुआत तब हुई जब बाइक सवार दो अपराधी कैश वैन लूटकर तेजी से भागने की फिराक में थे. पटना पुलिस की विशेष टीम को इनपुट मिलते ही उन्होंने बदमाशों का पीछा करना शुरू किया और उन्हें चारों तरफ से ब्लॉक कर दिया. पुलिस के जवानों ने बदमाशों को रुकने और हथियार डालने की चेतावनी दी, लेकिन खुद को फंसता देख अपराधियों ने पुलिस टीम को निशाना बनाकर अंधाधुंध गोलियां चलाना शुरू कर दिया.
यह खूनी मुठभेड़ पटना के उदयनी गांव में सुबह-सुबह हुई, जहां दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग से इलाका गूंज उठा. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक सटीक गोली नीतीश कुमार नाम के कुख्यात अपराधी के पैर में जा लगी. गोली लगते ही नीतीश लहूलुहान होकर बाइक से नीचे गिर पड़ा, जिसके बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही दबोच लिया.
नीतीश को गोली लगते देख उसका दूसरा साथी आदित्य कुमार बुरी तरह घबरा गया. उसने पुलिस के डर से बाइक को और तेज भगाकर भागने की कोशिश की, लेकिन हड़बड़ाहट में बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे कंक्रीट से जा टकराया. इस हादसे में आदित्य का पैर बुरी तरह टूट गया, जिससे उसका भागने का प्लान फेल हो गया और पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया.
यह भी पढ़ें: लड़ने से पहले हार गई TMC! फाल्टा में पीठ दिखाकर भागे जहांगीर खान; BJP के सामने अब कौन?
इस एनकाउंटर के जरिए पटना पुलिस ने साफ संदेश दे दिया है कि अपराध करने वालों का अंजाम यही होगा. पुलिस की इस कड़क कार्रवाई से इलाके के बदमाशों में खौफ का माहौल है. पुलिस ने मौके से लूटा गया कैश, वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक और अवैध हथियार जब्त कर लिए हैं और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुट गई है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
EPFO News: EPFO ने सितंबर का पीएफ रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर…
दिल्ली-NCR में तेज हवाओं और बारिश के बाद अक्टूबर में ही गुलाबी ठंड का अहसास…
PM Modi Navratri: नवरात्र के छठे दिन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर…
CM Yogi: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि पिछले साढ़े 9 वर्षों…
Delhi News: कनॉट प्लेस प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान, सुरक्षा और त्योहारी सीजन…
Punjab Drug Problem: पंजाब और सीमावर्ती राज्यों में नशे की समस्या जटिल और बहुस्तरीय है.…