देश

पटना की सड़कों पर फिर हुआ बवाल! बैरिकेड टूटे, वाटर कैनन चला, डाकबंगला चौराहा बना जंग का मैदान

Patna Protest: पटना में सोमवार को एक बार फिर छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा और छात्र संगठन सड़कों पर उतर आए. गांधी मैदान से शुरू हुआ राजभवन मार्च देखते ही देखते टकराव में बदल गया. हजारों प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग तोड़ते हुए आगे बढ़े और जेपी गोलंबर से डाकबंगला चौराहा तक पहुंच गए. इसके बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

इस प्रदर्शन को लेकर पटना पुलिस पहले से ही पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरी थी. डाकबंगला चौराहे से लेकर आसपास के इलाकों तक भारी पुलिस बल तैनात किया गया था. हालात बिगड़ने की आशंका के बीच वाटर कैनन और टियर गैस की भी व्यवस्था की गई थी.

बैरिकेड टूटा तो बढ़ा तनाव

कम्युनिस्ट पार्टी से जुड़े विभिन्न जनसंगठनों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे समेत कई मुद्दों को लेकर राजभवन मार्च का आह्वान किया था. गांधी मैदान से निकली भीड़ जब आगे बढ़ी तो पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उनका रास्ता रोक दिया. लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं रुके. छात्र संगठनों ने बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ना शुरू कर दिया. जिसके बाद छात्रों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई.

मौके पर पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा, सिटी एसपी वेस्ट संकेत कुमार, सिटी एसपी ईस्ट शैलजा समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. हालात को देखते हुए लगातार अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया.

डाकबंगला चौराहा बना संघर्ष का केंद्र

सबसे ज्यादा तनाव डाकबंगला चौराहे पर देखने को मिला. प्रदर्शनकारी आगे बढ़ने पर अड़े रहे, जबकि पुलिस उन्हें रोकने की कोशिश करती रही. देखते ही देखते धक्का-मुक्की शुरू हो गई और माहौल गर्मा गया.

स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस ने पहले प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की. लेकिन जब भीड़ पीछे हटने को तैयार नहीं हुई तो वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया. पानी की तेज बौछारों के बीच भी कई प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग पर चढ़कर नारे लगाते रहे.

हिरासत में लिए गए कई प्रदर्शनकारी

पुलिस ने डाकबंगला चौराहे पर कई महिला और पुरुष प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया. मौके पर पुलिसकर्मी प्रदर्शनकारियों को पकड़कर वहां से हटाते नजर आए. कई लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस वाहनों से ले जाया गया.

किन मुद्दों पर था प्रदर्शन?

प्रदर्शनकारियों की मांगों में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर उठ रहे सवाल, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई, टाउनशिप परियोजनाओं के लिए किसानों की जमीन अधिग्रहण का विरोध और बाढ़ प्रभावित लोगों तक राहत नहीं पहुंचने जैसे मुद्दे शामिल रहे.

इस मार्च में छात्र संगठनों के साथ किसान और मजदूर संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए. प्रदर्शनकारियों ने केंद्र और बिहार सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

वाटर कैनन के बीच भी नहीं थमे नारे

वाटर कैनन चलने के बाद भी प्रदर्शनकारियों का उत्साह कम होता नहीं दिखा. कुछ लोग पानी की बौछारों के बीच बैरिकेडिंग और ई-रिक्शा पर चढ़कर नारे लगाते रहे. कई प्रदर्शनकारी गीत गाते और झूमते हुए भी नजर आए.

ये भी पढ़ें- ‘जनता का दिल जीतना मैं सिखा सकता हूं’, केजरीवाल पर भड़के प्रवेश वर्मा, पिटाई खाने वाले को बताया AAP का गुंडा

फिलहाल डाकबंगला चौराहे पर भारी पुलिस बल तैनात है. पुलिस प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने में जुटी हुई है और पूरे इलाके की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है. पटना के इस प्रदर्शन ने एक बार फिर राजधानी की सड़कों पर राजनीतिक तापमान बढ़ा दिया है.

भारत एक्सप्रेस के लिए पटना से आशुतोष की रिपोर्ट

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

संस्थाओं पर भरोसा और रोजगार की चुनौती, क्या बीजेपी के पुराने दांव अब भी असरदार हैं?

युवाओं की बेरोजगारी, प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों, चुनाव आयोग की भूमिका और शिक्षा व्यवस्था…

3 minutes ago

जनगणना में भागीदारी सिर्फ औपचारिकता नहीं, राष्ट्रीय जिम्मेदारी- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से जनगणना 2027 में सक्रिय रूप से भाग लेने की…

15 minutes ago

‘Gen-Z प्रोटेस्ट लेगा जेपी आंदोलन का रूप…’, शंकराचार्य बोले- मांगे तुरंत माने

Swami Avimukteshwaranand In Jabalpur: जबलपुर में एक कार्यक्रम के दौरान जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती…

18 minutes ago

शतरंज के मैदान पर भारत का दबदबा देखकर बोले अमित शाह- खिलाड़ियों की रणनीति और मेहनत ने बढ़ाया देश का मान

46वें FIDE Chess Olympiad में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओपन वर्ग में सिल्वर…

25 minutes ago