Bharat Express DD Free Dish

Patna Protest

Patna Protest: पटना में सोमवार को एक बार फिर छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा और छात्र संगठन सड़कों पर उतर आए. गांधी मैदान से शुरू हुआ राजभवन मार्च देखते ही देखते टकराव में बदल गया. हजारों प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग तोड़ते हुए आगे बढ़े और जेपी गोलंबर से डाकबंगला चौराहा तक पहुंच गए.

पटना में सोमवार को बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एसटीईटी परीक्षा की मांग को लेकर सड़कों पर उतर आए. डाक बंगला चौराहा पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प भी हुई.

CJI संजीव खन्ना और जस्टिस संजय कुमार की अध्यक्षता वाली बेंच ने याचिकाकर्ता आनंद लीगल एंड फोरम ट्रस्ट को पटना हाईकोर्ट जाने को कहा है.

प्रशांत किशोर ने कहा, "मेरा अनशन जारी था, जारी है, जारी रहेगा. मैं अनशन वापस नहीं ले रहा हूं. आज आधी रात को बैठक होगी, अनशन की जगह तय कर मंगलवार को घोषणा करूंगा. हमलोग BPSC की दोबारा परीक्षा के लिए लीगल रास्ते भी अपनाएंगे."

13 दिसंबर को बिहार में 912 केंद्रों पर बीपीएससी प्री परीक्षा आयोजित की गई थी, लेकिन पटना के परीक्षा केंद्र पर पेपर बाटने में देरी के आरोप को लेकर हंगामा हो गया. इस बीच परीक्षा केंद्र पर मौजूद निरीक्षक राम इकबाल सिंह का दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई थी.

प्रशांत किशोर ने छात्रों की एक कमेटी बनाने और धरना जारी रखने की बात कही. साथ ही सरकार को दो दिन का समय देने की वकालत की