देश

पटना में STF की बड़ी कार्रवाई, ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ में कुख्यात सूर्या डॉन मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

रिपोर्टर- आशुतोष


बिहार की राजधानी पटना में बुधवार (11 फरवरी) की सुबह स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कुख्यात अपराधी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया. यह कार्रवाई ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ के तहत की गई. गिरफ्तार अपराधी की पहचान राजीव कुमार उर्फ सूर्या डॉन के रूप में हुई है, जो करीब दो दर्जन से अधिक आपराधिक मामलों में वांछित था. मुठभेड़ के दौरान उसके पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया.

पुलिस ने दी जानकारी

सिटी एसपी पूर्वी परिचय कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी पटना सिटी के गायघाट इलाके में इकट्ठा होकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं. सूचना मिलते ही एसटीएफ और स्थानीय पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी और संदिग्धों को पकड़ने के लिए रणनीति बनाई.

पुलिस टीम जैसे ही मौके पर पहुंची, अपराधियों की ओर से फायरिंग शुरू कर दी गई. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी आत्मरक्षा में गोलियां चलाईं. इसी दौरान राजीव कुमार उर्फ सूर्या डॉन घायल हो गया. बाद में उसे दबोच लिया गया, जबकि उसके कुछ साथी मौके से फरार होने में सफल रहे.

अपराधी अस्पताल में भर्ती

घायल सूर्या डॉन को इलाज के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ लूट, डकैती, अवैध हथियार रखने, चोरी के सामान की खरीद-फरोख्त, धोखाधड़ी और शराब तस्करी जैसे गंभीर अपराधों सहित 24 से अधिक मामले दर्ज हैं. वह लंबे समय से पुलिस की निगरानी में था और कई मामलों में फरार चल रहा था.


ये भी पढ़ें: टूटी झोंपड़ी, टपकती छत और काग़ज़ों में घर: बैगा आदिवासियों तक क्यों नहीं पहुंच पा रही पीएम आवास योजना?


फिलहाल पुलिस अन्य फरार अपराधियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

–भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

तीन थानों की पुलिस को चकमा दे रहे थे शराब तस्कर, सकलडीहा एसओ की गाड़ी को मारी टक्कर; जानें पूरा मामला

Chandauli News: चंदौली के सकलडीहा-चंदौली-सैदपुर स्टेट हाईवे पर शराब तस्करों ने थानाध्यक्ष की गाड़ी में…

16 minutes ago

राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत, चेक बाउंस केस में मध्यस्थता से सुलझेगा मामला

सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव को बड़ी राहत देते…

31 minutes ago

12वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में 1,600 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 21,700 रुपये तक बेसिक सैलरी

RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…

1 hour ago

बिहार के शाही घराने में गूंजी किलकारी; हथुआ राज को मिला 107वां उत्तराधिकारी, पैलेस में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न

Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…

1 hour ago

दिवाली तक दिल्ली में धरना-प्रदर्शनों पर लगे रोक, अमित शाह को इस संगठन ने पत्र लिखकर की मांग

दिवाली तक दिल्ली में बड़े धरना-प्रदर्शनों और मार्च पर रोक लगाने की मांग उठी है.…

1 hour ago

Pakistan School Tragedy: पाकिस्तान में मौत बनकर गिरी स्कूल की छत, 20 मासूमों समेत 21 की दर्दनाक मौत!

RRB NTPC Recruitment 2026 Apply Online: RRB NTPC भर्ती 2026 में 12वीं पास युवाओं के…

2 hours ago