देश

पवन सिंह ने आसनसोल सीट से चुनाव लड़ने से किया इंकार, बीजेपी ने कल ही बनाया था प्रत्याशी

Pawan Singh BJP Candidate 2024 Lok sabha Election: भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भोजपुरी पवन स्टार पवन सिंह को बंगाल की आसनसोल से प्रत्याशी बनाया था. लेकिन आज उन्होंने आसनसोल से चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का दिल से आभार व्यक्त करता हूं. पार्टी ने मुझ पर विश्वास जताया इसलिए मैं आभार प्रकट करता हूं. लेकिन मैं किसी कारणवश आसनसोल से चुनाव नहीं लड़ पाऊंगा.

उनके चुनाव नहीं लड़ने के ऐलान करने के बाद टीएमसी के महासचिव अभिषेक बनर्जी ने लिखा कि पश्चिम बंगाल के लोगों की अदम्य भावना और ताकत. इससे पहले पहले कल जब उन्हें पार्टी ने आसनसोल सीट से प्रत्याशी बनाया तो उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि आसनसोल लोकसभा सीट से मुझे प्रत्याशी बनाए जाने के लिए भाजपा के सभी माननीय महानुभावों को वंदन करता हूं.

पार्टी को झटका

बता दें कि पवन सिंह को टिकट मिलने की बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी. वे टिकटों की घोषणा के दौरान जिम में एक्सरसाइज कर रहे थे. जब उनके नाम का ऐलान हुआ तो उन्होंने जिम में अन्य लोगों के साथ खुशियां मनाई. ऐसे में उनका चुनाव लड़ने से इंकार करना पार्टी के लिए बड़ा झटका है. क्योंकि इस सीट से टीएमसी के शत्रुघ्न सिन्हा फिलहाल सांसद हैं.

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

5 hours ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

6 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

6 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

7 hours ago