देश

MP में राहुल गांधी ने PM मोदी पर साधा निशाना कहा- “पीएम मोदी के कारण भारत में बांग्लादेश, भूटान से ज्यादा बेरोजगार युवा”

कांग्रेसी नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा इन दिनों मध्य प्रदेश में चल रही है. वहीं रैली के दौरान राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए आज रविवार को कहा कि भारत में बांग्लादेश और भूटान की तुलना में अधिक संख्या में युवा बेरोजगारी से जूझ रहे हैं. कांग्रेसी सांसद ने कहा कि देश में बांग्लादेश और भूटान से भी ज्यादा बेरोजगार युवा हैं क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छोटे व्यवसायों को खत्म कर दिया है.

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा “आज देश में पिछले 40 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है. भारत में पाकिस्तान की तुलना में दोगुनी बेरोजगारी है. हमारे यहां बांग्लादेश और भूटान से भी ज्यादा बेरोजगार युवा हैं क्योंकि नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी और जीएसटी लागू करके छोटे व्यवसायों को खत्म कर दिया है. विश्व बैंक की रिपोर्ट बताती है कि 2022 में भारत में युवा बेरोजगारी दर 23.22 प्रतिशत थी, जो इसके पड़ोसी देशों पाकिस्तान (11.3 प्रतिशत) और बांग्लादेश (12.9 प्रतिशत) से अधिक थी.” वहीं उन्होंने आगे कहा कि “सामाजिक अन्याय के मामले में देश में पिछड़ों की संख्या 50 फीसदी, आदिवासियों की संख्या आठ फीसदी और दलितों की संख्या 15 फीसदी है. ये सब मिलाकर 73 फीसदी होता है. उन्होंने कहा, “इन 73 फीसदी लोगों में से एक भी व्यक्ति बड़ी कंपनियों में नहीं मिलेगा. फिर मोदी जी कहते हैं कि मैं गरीबों के लिए काम कर रहा हूं.”

आप ओबीसी कैसे हो गए

राहुल गांधी ने आगे कहा कि “दलितों, आदिवासियों और पिछड़े वर्गों की आबादी और संपत्ति के बारे में जाने बिना कोई जाति जनगणना पर आपत्ति कैसे कर सकता है. इस पर किसी को आपत्ति क्यों होगी? नरेंद्र मोदी जी कहते हैं कि देश में कोई जाति नहीं है. केवल दो हैं, गरीब और अमीर. यदि ऐसा है तो आप ओबीसी कैसे हो गए?”

इसे भी पढ़ें: नई दिल्ली लोकसभा सीट पर आसान नहीं बांसुरी स्वराज की राह, आप-कांग्रेस के गठबंधन से बढ़ी मुश्किलें

राहुल गांधी ने आगे कहा, “नरेंद्र मोदी जी डरे हुए हैं क्योंकि वह नहीं चाहते कि 73 प्रतिशत लोगों को देश की सच्चाई पता चले.” इससे पहले, देश में बेरोजगारी के इतने ऊंचे स्तर के पीछे का कारण उजागर करते हुए, राहुल गांधी ने शनिवार को नरेंद्र मोदी सरकार की नोटबंदी और वस्तु एवं सेवा कर जैसी आर्थिक नीतियों को जिम्मेदार ठहराया, जिसके बारे में उन्होंने दावा किया कि यह एमएसएमई क्षेत्र के लिए एक बड़ा झटका था, जो देश में सबसे ज्यादा युवाओं को रोजगार देता है.

वहीं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी एमपी से बिहार के पटना के लिए रवाना हो गए. जहां वे आज पटना में राजद की जन विश्वास रैली में शामिल होंगे.

Rohit Rai

Recent Posts

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

7 hours ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

7 hours ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

8 hours ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

8 hours ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

8 hours ago