जेडीयू महासचिव धनंजय सिंह.
BJP Candidate List JDU Dhananjay Singh Viral Post: भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 195 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है. इस लिस्ट में यूपी से पार्टी 51 सीटों पर उम्मीदवार तय कर दिए हैं. इसमें जौनपुर की सीट भी शामिल है. यहां से पार्टी ने कृपाशंकर सिंह को प्रत्याशी बनाया है. ऐसे में बाहुबली और पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पोस्ट की काफी चर्चा हो रही है. बीजेपी की लिस्ट जारी होते ही उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की. साथियों तैयार रहिए… लक्ष्य बस एक लोकसभा 73 जौनपुर. इसके साथ ही अपनी एक फोटो भी शेयर की.
ऐसे में धनंजय सिंह ने बगावती तेवर दिखाए हैं. कयास लगाए जा रहे हैं कि वे या तो निर्दलीय या नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के सिंबल पर चुनाव लड़ सकते हैं. हालांकि इस पोस्ट के जरिए उन्होंने यह स्पष्ट कर दिया कि वे चुनावी मैदान में ताल ठोकने के लिए तैयार हैं.
ये भी पढ़ेंः पवन सिंह ने आसनसोल सीट से चुनाव लड़ने से किया इंकार, बीजेपी ने कल ही बनाया था प्रत्याशी
बता दें कि भाजपा ने शनिवार को यूपी की 51 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया था. जिसमें जौनपुर की सीट भी शामिल है. पार्टी ने यहां से कृपाशंकर सिंह को उम्मीदवार बनाया है. कृपाशंकर सिंह महाराष्ट्र सरकार में पूर्व मंत्री रह चुके हैं. इसके अलावा वे मुंबई कांग्रेस केे अध्यक्ष भी रह चुके हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरू लैब असिस्टेंट के तौर पर की थी. कृपाशंकर सिंह 2019 में भाजपा में शामिल हो गए थे.
Swami Govind Dev Giri wishes Amit Shah birthday: गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर…
पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक व्यवस्था आज की चुनौतियों का समाधान नहीं कर…
Chandauli Double Murder: चंदौली के धीना थाना क्षेत्र में दो युवकों के शव बोरे में…
Kashi Sanskriti Sansad Sunil Deodhar Swami Jitendranand: काशी में 3, 4 और 5 नवंबर को…
15th All India Police Archery Championship Ranchi Santosh Gangwar: रांची के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में…
तिब्बत और चीन में 7.0 तीव्रता के भूकंप से कई इलाकों में झटके महसूस किए…