देश

खुद को नक्सली बताने वाले लोग गुंडे, हथियार डालें, वरना हो जाएगा सफाया, इस प्रदेश के DGP ने दी चेतावनी

झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने बुधवार को पश्चिमी सिंहभूम में मुठभेड़ में दो नक्सलियों को मार गिराने वाले सुरक्षा एवं पुलिस बल के जवानों का हौसला बढ़ाया. मुठभेड़ की सूचना के बाद चक्रधरपुर अनुमंडल मुख्यालय पहुंचे डीजीपी ने कहा कि राज्य में नक्सलवाद अब खात्मे की ओर है. जो लोग खुद को नक्सली बताकर हिंसा और दहशत फैला रहे हैं, वे गुंडे हैं.

डीजीपी ने कहा कि ऐसे लोगों को बार-बार चेतावनी दी जा रही है कि ऐसे लोग खुद सरेंडर कर दें. राज्य सरकार की आत्मसमर्पण नीति के तहत उनके पास मुख्यधारा में लौटने और पुनर्वास पाने का अवसर है. अगर वे ऐसा नहीं करते हैं, तो पुलिस निश्चित तौर पर उनका सफाया कर देगी.

बताया गया कि बुधवार को चक्रधरपुर अनुमंडल अंतर्गत सोनुआ थाना क्षेत्र के जंगल में हुई मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की पहचान भाकपा माओवादी संगठन के जोनल कमांडर संजय गंझू और हेमंती मंझियाइन के रूप में हुई है. हेमंती मंझियाइन बोकारो जिले के गोरगोरवा गांव की रहने वाली थी और वह एक करोड़ के इनामी नक्सली अनल की निजी सुरक्षा में तैनात रहती थी.

मारे गए दोनों नक्सली फिलहाल 15 लाख के इनामी अमित मुंडा के दस्ते में शामिल थे और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे. इसी दौरान पुलिस और सुरक्षा बलों ने उन्हें घेरा तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में दो नक्सली मारे गए, जबकि बाकी अन्य भागने में सफल रहे.

मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बल का एक जवान भी जख्मी हुआ है, जिसे इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. मुठभेड़ के बाद सर्च ऑपरेशन के दौरान दो इंसास राइफल के अलावा कई हथियार, नक्सली साहित्य और दस्तावेज बरामद किए गए हैं. इससे पहले 22 जनवरी को बोकारो के तेजनारायणपुर थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए थे.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

3 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

4 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago