जम्मू डिवीजन के ऊपरी इलाकों में आतंकवाद पर नकेल कसने के लिए भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संयुक्त रूप से बड़ा अभियान शुरू किया है. इस व्यापक अभियान के तहत डोडा, किश्तवाड़, रामबन, राजौरी, पुंछ, उधमपुर, रियासी और जम्मू के क्षेत्रों में 20 से अधिक ऑपरेशन चलाए गए हैं.
अधिकारियों के अनुसार, यह अभियान क्षेत्र में शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है. आतंकवादियों और उग्रवादियों को जड़ से खत्म करने के लिए यह अभियान भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की लगातार कोशिशों का हिस्सा है.
बता दें कि पिछले कुछ समय से जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों की गतिविधियों को देखते हुए सुरक्षा बलों ने अपनी सक्रियता और ऑपरेशनों में तेजी लाई है. भारतीय सेना ने इन इलाकों में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया है ताकि क्षेत्र को आतंकवाद मुक्त किया जा सके.
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…