देश

पेट्रोल-डीजल की मार: मई में तीसरी बार बढ़े दाम, महंगाई से आम आदमी की जेब पर भारी बोझ

Petrol Diesel Prices Hike: देश में ईंधन की कीमतें एक बार फिर बढ़ गई हैं. दिल्ली में पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है. खास बात यह है कि मई महीने में यह तीसरी बार है जब दाम बढ़ाए गए हैं. इससे पहले इसी हफ्ते 90 पैसे और कुछ दिन पहले 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी. लगातार बढ़ते दामों ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है.

अंतरराष्ट्रीय बाजार का असर

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की सबसे बड़ी वजह ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की तेजी है. पश्चिम एशिया में तनाव और अमेरिका-ईरान के बीच अनिश्चित माहौल के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव बना हुआ है. भारत अपनी जरूरत का लगभग 85 फीसदी तेल आयात करता है, इसलिए विदेशी बाजार में बढ़ती कीमतों का सीधा असर घरेलू दामों पर पड़ता है. शुक्रवार को ब्रेंट क्रूड 104 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर और WTI क्रूड 97 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया.

तेल कंपनियों की मजबूरी

सरकारी तेल कंपनियां लंबे समय से कीमतें स्थिर रखे हुए थीं. सरकार के मुताबिक, कंपनियों को हर महीने करीब 1,000 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा था. अब दबाव बढ़ने के कारण कंपनियों ने धीरे-धीरे दाम बढ़ाना शुरू कर दिया है. पिछले दो सालों में भारत ने रूस से सस्ता तेल खरीदकर राहत पाने की कोशिश की थी, लेकिन मौजूदा हालात में वह फायदा भी कम होता दिख रहा है.

ये भी पढ़ें-बिहार विधान परिषद चुनाव: NDA में बन गई बात! JDU-BJP को 3-3 सीटें, चिराग और कुशवाहा को भी मिला बड़ा मौका

आम आदमी पर असर

पेट्रोल-डीजल महंगा होने का असर सिर्फ गाड़ियों तक सीमित नहीं रहता. ट्रांसपोर्ट लागत बढ़ने से सब्जियों, खाने-पीने की चीजों और रोजमर्रा के सामान की कीमतें भी बढ़ जाती हैं. ऐसे में आने वाले दिनों में महंगाई और ज्यादा बढ़ने की आशंका है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

QS एशिया रैंकिंग में CCSU की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा विश्वविद्यालय

QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…

7 hours ago

योगी की छाया में अपना वजूद तलाशते नितिन नवीन

गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…

7 hours ago

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का दम, जानें कौन जीता और कौन हारा?

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…

9 hours ago

दिल्ली SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट इस तारीख को करेगा सुनवाई, 33 लाख नोटिस और 47 लाख नाम काटने के आरोपों पर EC से तीखे सवाल

दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…

9 hours ago

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

10 hours ago