Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

शनिवार का रहस्य: कौन सी राशि पर शनि की छाया सबसे भारी, किसकी किस्मत पलट सकती है आज?

Aaj Ka Rashifal 23 May 2026: आज शनि उपासना और भैरव आराधना से लाभ मिलेगा. जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल, उपाय और शुभ रंग.

Aaj Ka Rashifal 23 May 2026: आज सूर्योदय के समय चंद्रमा सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं. शनि मीन राशि में और गुरु मिथुन राशि में विराजमान हैं, जबकि सूर्य वृष राशि में स्थित हैं. शनिवार का दिन शनि उपासना, भैरव आराधना और आध्यात्मिक साधना के लिए विशेष माना जाता है. बटुक भैरव स्तोत्र का पाठ करने से नकारात्मक ऊर्जा, तांत्रिक बाधाओं और पितृ दोष से राहत मिल सकती है. वहीं भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करने से कार्यों में आ रही रुकावटें दूर होंगी.

शनिवार के विशेष उपाय

सुबह सूर्योदय से पहले पीपल को जल अर्पित कर सात परिक्रमा करना शुभ माना गया है. शाम के समय गोधूलि बेला में पीपल के नीचे तिल के तेल का दीपक जलाने से शनि दोष शांत होता है. हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करने से मानसिक तनाव और जीवन की परेशानियां कम होती हैं.

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर में प्रगति और आध्यात्मिक उन्नति का संकेत दे रहा है. नौकरी में प्रमोशन की संभावना है और आर्थिक लाभ भी मिल सकता है. विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी और धार्मिक यात्रा का योग बन सकता है. प्रेम जीवन सुखद रहेगा. आज क्रोध पर नियंत्रण रखना जरूरी है.

  • उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें और फलों का दान करें.
  • रंग: शुभ रंग सफेद और नारंगी रहेगा.

वृष राशि

वृष राशि वालों के लिए आज परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. नौकरी में नए दायित्व मिल सकते हैं और प्रमोशन के प्रयास सफल होंगे. अधिक यात्रा से बचना बेहतर रहेगा. वरिष्ठ अधिकारी की मदद से कार्य पूरे होंगे. प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी.

  • उपाय: हनुमान जी की पूजा और सुंदरकांड का पाठ लाभकारी रहेगा.
  • रंग: शुभ रंग हरा और आसमानी रहेगा.

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए आर्थिक उन्नति का समय है. व्यवसाय में रुके हुए काम पूरे होंगे. बैंकिंग और आईटी क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी. सरकारी कार्य पूरे होने से राहत मिलेगी. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और प्रेम जीवन में खुशियां बनी रहेंगी. लंबी ड्राइव का आनंद ले सकते हैं.

  • उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें और उड़द व गुड़ का दान करें.
  • रंग: शुभ रंग हरा और आसमानी रहेगा.

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए आज मेहनत का फल मिलेगा. व्यवसाय में पुरानी परेशानियों का समाधान होगा. संपत्ति में निवेश करने से भविष्य में लाभ मिलेगा. विद्यार्थी सफलता पाएंगे और प्रेम जीवन में मिठास बनी रहेगी.

  • उपाय: हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करना शुभ रहेगा.
  • रंग: शुभ रंग नारंगी और पीला रहेगा.

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को नौकरी और व्यवसाय में लाभ मिलेगा. उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा और प्रमोशन के अवसर बनेंगे. नया कार्य शुरू करने के लिए समय शुभ है. पिता का सहयोग और मार्गदर्शन लाभकारी रहेगा.

  • उपाय: श्री आदित्यहृदय स्तोत्र का तीन बार पाठ करें.
  • रंग: शुभ रंग पीला और नीला रहेगा.

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए आज करियर में नई दिशा मिलेगी. नौकरी और व्यवसाय में लाभ होगा. आईटी और बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को सहयोग मिलेगा. अचानक धन लाभ से मन प्रसन्न रहेगा. प्रेम जीवन अच्छा रहेगा.

  • उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें और धार्मिक पुस्तकों का दान करें.
  • रंग: शुभ रंग हरा और बैंगनी रहेगा.

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए आज कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होंगी. विद्यार्थियों के लिए समय शुभ रहेगा. विदेश यात्रा के प्रयास सफल हो सकते हैं. स्वास्थ्य में ब्लड प्रेशर की समस्या परेशान कर सकती है. प्रेम जीवन रोमांचक रहेगा.

  • उपाय: श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें.
  • रंग: शुभ रंग हरा और आसमानी रहेगा.

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों को नौकरी और व्यवसाय में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. बड़े भाई का सहयोग लाभ दिलाएगा. धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं. प्रेम संबंधों में भावुकता से बचना जरूरी है. भगवान कृष्ण के मंदिर जाकर चार परिक्रमा करें. शुभ रंग पीला और लाल रहेगा.

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए नौकरी में बदलाव के संकेत हैं. विद्यार्थी करियर को लेकर गंभीर रहेंगे और सफलता पाएंगे. परिवार में पुराने निर्णयों को लेकर तनाव रह सकता है. प्रेम जीवन अच्छा रहेगा और विवाह संबंधी चर्चाएं आगे बढ़ सकती हैं. त्वचा संबंधी समस्या परेशान कर सकती है.

  • उपाय: बटुक भैरव स्तोत्र का पाठ करें.
  • रंग: शुभ रंग पीला और सफेद रहेगा.

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए आज व्यवसाय में थोड़ी रुकावट आ सकती है, लेकिन मित्रों की मदद से नए अवसर मिलेंगे. नौकरी में उन्नति के संकेत हैं और धार्मिक यात्रा का योग बन सकता है. स्वास्थ्य और प्रेम जीवन बेहतर रहेगा.

  • उपाय: भगवान विष्णु की उपासना लाभकारी होगी.
  • रंग: शुभ रंग आसमानी और हरा रहेगा.

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों को नौकरी में परिवर्तन के संकेत मिल सकते हैं. ऑफिस की व्यस्तता मानसिक तनाव बढ़ा सकती है. अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें. प्रेम जीवन में यात्राएं और रोमांच बढ़ेगा. व्यापार थोड़ा प्रभावित रह सकता है.

  • उपाय: भगवान गणेश की पूजा करें और गुड़ व शीतल जल का दान करें.
  • रंग: शुभ रंग नारंगी और लाल रहेगा.

ये भी पढ़ें-अधिकमास दुर्गाष्टमी और शनिवार व्रत: भद्रा में पूजा, शनि कृपा से सुख-समृद्धि

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम देगा. करियर में उन्नति होगी, लेकिन व्यवसाय में कुछ परेशानियां बनी रह सकती हैं. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और प्रेम जीवन की चिंताएं धीरे-धीरे दूर होंगी. शिव उपासना और शिवपुराण का पाठ लाभकारी रहेगा.

  • उपाय: गंगा स्नान या किसी पवित्र नदी में स्नान करना शुभ माना जाएगा.
  • रंग: शुभ रंग लाल और सफेद रहेगा.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital