देश

‘2035 इस्लाम बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा धर्म…’ प्यू रिसर्च के खुलासे से ग्लोबल डेमोग्राफी में हलचल

Pew Research Center Islam vs Christianity: दुनिया की धार्मिक जनसांख्यिकी (Religious Demographics) को लेकर अमेरिकी थिंक टैंक प्यू रिसर्च सेंटर (Pew Research Center) ने एक बेहद विस्तृत और चौंकाने वाले अनुमान जारी किए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, अगले एक दशक यानी 2035 तक इस्लाम दुनिया का सबसे बड़ा धर्म बन जाएगा और वह ईसाई धर्म को पीछे छोड़ देगा. वैश्विक स्तर पर धार्मिक आबादी के इस बड़े बदलाव का मुख्य कारण विभिन्न क्षेत्रों में प्रजनन दर (Fertility Rate) और आयु संरचना में मौजूद अंतर है.

तेजी से क्यों बढ़ रही है मुस्लिम आबादी?

प्यू रिसर्च के वरिष्ठ जनसांख्यिकी विशेषज्ञ कॉनराड हैकेट ने स्पष्ट किया है कि इस बदलाव के पीछे धर्म परिवर्तन की तुलना में फर्टिलिटी रेट (प्रजनन दर) सबसे बड़ा फैक्टर है. साल 2020 से 2025 के आंकड़ों के मुताबिक, मुस्लिम महिलाओं की प्रजनन दर 3.1 बच्चे प्रति महिला दर्ज की गई, जबकि ईसाइयों के लिए यह दर 2.5 थी.

इसके विपरीत, अन्य सभी समूहों के लिए औसत प्रजनन दर 1.6 रही, जो किसी भी पीढ़ी के खुद को बनाए रखने के लिए जरूरी 2.1 के स्तर से काफी कम है. इसी का परिणाम है कि 2020 से 2025 के बीच ईसाई माताओं की तुलना में मुस्लिम माताओं ने काफी अधिक बच्चों को जन्म दिया है.

2070 तक दुनिया में होंगे 3.6 अरब

प्यू के नए अनुमानों के अनुसार, साल 2020 में दुनिया भर में 2.27 अरब ईसाई और 2.02 अरब मुसलमान थे. मौजूदा रुझान यदि ऐसे ही जारी रहे तो 2035 तक मुसलमानों की संख्या बढ़कर 2.57 अरब और ईसाइयों की संख्या 2.52 अरब हो जाएगी. वहीं 2070 तक दुनिया भर में मुसलमानों की संख्या 3.6 अरब से अधिक हो जाएगी, जबकि ईसाइयों की संख्या 3 अरब से थोड़ी कम रह जाएगी.

अगर देशों की बात करें तो 2070 तक पाकिस्तान में सबसे अधिक मुस्लिम आबादी होने का अनुमान है, जिसके बाद भारत, नाइजीरिया और इंडोनेशिया का स्थान होगा.

अमेरिका और कनाडा में घटेगा ईसाइयों का बहुमत

वैश्विक रिपोर्ट में पश्चिमी देशों की स्थिति पर भी रोशनी डाली गई है. प्यू का अनुमान है कि अगले 40 वर्षों में अमेरिका में ईसाइयों का बहुमत नहीं रहेगा. वर्तमान में अमेरिका की कुल आबादी में ईसाइयों की हिस्सेदारी 62 प्रतिशत है, जो 2065 तक घटकर 50 प्रतिशत से नीचे आ जाएगी. पड़ोसी देश कनाडा में भी 2030 तक ईसाइयों की आबादी 50 प्रतिशत से नीचे आने की संभावना है. इन देशों में इस गिरावट का एक प्रमुख कारण उन लोगों की संख्या में तेजी से वृद्धि होना है, जिनका किसी भी धर्म से कोई जुड़ाव नहीं है (नास्तिक या धर्मनिरपेक्ष).

ये भी पढ़ें: प्रिंस विलियम की तारीफ कर पीएम मोदी ने कौन सा संदेश दिया?

हिंदुओं और यहूदियों की हिस्सेदारी होगी कम

विश्लेषण किए गए अन्य प्रमुख धर्मों के संदर्भ में रिपोर्ट में बताया गया है कि हालांकि हिंदुओं और यहूदियों की कुल संख्या में आंशिक वृद्धि हो रही है, लेकिन वैश्विक आबादी में उनकी कुल हिस्सेदारी कम हो जाएगी. इसके अलावा बौद्धों की संख्या और वैश्विक आबादी दोनों में उनका हिस्सा कम होने का अनुमान है, जिसका मुख्य कारण चीन, दक्षिण कोरिया और जापान की कुल आबादी में आने वाली संभावित कमी है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

प्रिंस विलियम की तारीफ कर पीएम मोदी ने कौन सा संदेश दिया?

पीएम मोदी ने वेल्स के प्रिंस विलियम और प्रिंसेस केट से मुलाकात कर 'अर्थशॉट प्राइज'…

59 minutes ago

‘यूपी में होगी बीजेपी की तीसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार…’, सीएम योगी ने सपा-कांग्रेस और पिछली सरकारों पर बोला तीखा हमला

सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक विशेष साक्षात्कार में दावा किया है कि उत्तर प्रदेश में…

1 hour ago

सुषमा स्वराज भवन में सजेगा सामाजिक न्याय का महामंच, पीएम मोदी करेंगे समापन सत्र को संबोधित

पीएम मोदी 19 नवंबर नई दिल्ली के सुषमा स्वराज भवन में 'सामाजिक न्याय और अधिकारिता'…

2 hours ago

लंदन की धरती पर गूंजा ‘जय छठी मइया’: प्रवासियों संग छठ मनाकर भावुक हुए अनिल अग्रवाल

Vedanta Chairman Anil Agarwal Chhath Puja in London: लंदन के ब्रह्मर्षि आश्रम में बिहारी कनेक्ट…

3 hours ago

NIA के सम्मेलन का अमित शाह करेंगे उद्घाटन, आतंकवाद के खिलाफ एक मंच पर आएंगे दिग्गज

पीएम मोदी की आतंकवाद के विरुद्ध 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत गृह मंत्री अमित शाह…

3 hours ago