Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

नापाक साजिशों से बाज नहीं आ रहा पाक! जम्मू के फलैन में मिला ‘PIA’ लिखा गुब्बारा, पुलिस ने किया जब्त

जम्मू के फालैन मंडल इलाके में PIA लिखा संदिग्ध गुब्बारा मिलने से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं. पुंछ में LoC पर ड्रोन दिखने और RS पुरा सेक्टर में नारकोटिक्स बरामदगी के बाद निगरानी बढ़ा दी गई है..

रिपोर्ट-रवि


PIA balloon found in Jammu security alert: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्‍तानी आर्मी अपना एक फाइटर जेट तक भारत की सीमा में नहीं घुसा पाई थी. पाकिस्‍तान के बुजदिल आर्मी चीफ मुनीर की यह हताशा बॉर्डर पर ओछी हरकतों के जरिए सामने आती रहती है. इस कड़ी में अब जम्मू में पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA) लिखा एक गुब्बारा मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है. गुब्बारा जम्मू के फालैन मंडल इलाके में मिला, जिस पर इंग्लिश और उर्दू में PIA लिखा हुआ था. पुलिस ने इसे तुरंत जब्त कर लिया है. इस प्रकार की यह कोई पहली घटना नहीं है बता दें कि पिछले कुछ हफ्तों से लगातार पाकिस्तानी गुब्बारे मिलने की खबरे सामने आ रही हैं.

पुंछ में मिला संदिग्ध ड्रोन

इससे पहले शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के गुलपुर सेक्टर में लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) पर एक संदिग्ध ड्रोन देखा गया. सैनिकों ने उस पर कुछ राउंड फायरिंग की, लेकिन अनमैन्ड एरियल व्हीकल (UAV) को नीचे नहीं उतारा जा सका. अधिकारी ने बताया कि ड्रोन बाद में गुलपुर के सिरियां गांव की ओर बढ़ा और कथित तौर पर LoC के दूसरी तरफ घुस गया. सेक्टर में निगरानी बढ़ा दी गई है. इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है ताकि यह पक्का किया जा सके कि कोई हथियार या नारकोटिक्स एयरड्रॉप तो नहीं हुआ है.

सांबा में भी मिला था पाकिस्तानी गुब्बारा

पिछले हफ्ते सांबा जिले के रामगढ़ सेक्टर में भी इस तरीके का गुब्बारा मिल था. रामगढ़ के अबताल इलाके में स्थानीय लोगों को एयरोप्लेन के आकार जैसा एक अजीब-सा गुब्बारा दिखाई दिया. इस गुब्बारे पर बड़े अक्षरों में PIA यानी पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस लिखा था, साथ ही उर्दू में भी कुछ शब्द दर्ज थे. सीमावर्ती क्षेत्र में इस तरह का गुब्बारा मिलना स्थानीय ग्रामीणों के लिए चौंकाने वाला था. देखते ही देखते यह खबर गांव में फैल गई और लोग मौके पर जमा होने लगे.

यह भी पढ़ें: AI कंटेंट पर अब लेबल अनिवार्य! नए IT नियम लागू, जानें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के लिए क्या बदला?

RS पुरा सेक्टर में नशीले पदार्थ बरामद

इस महीने की शुरुआत में 14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर पुलिस और बीएसएफ ने जॉइंट ऑपरेशन में RS पुरा सेक्टर में इंटरनेशनल बॉर्डर के पास लगभग 40 करोड़ रुपये कीमत का लगभग 6 किलो नारकोटिक्स बरामद किया था. यह नशीला पदार्थ ड्रोन से गिराया गया था. इन घटनाओं से साफ है कि पाकिस्तान नए-नए तरीकों से घुसपैठ, नशीले पदार्थों की तस्करी और अस्थिरता फैलाने की कोशिश कर रहा है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital