देश

दिल्ली में कांवड़ यात्रा मार्ग पर बिखेरे गए कांच के टुकड़े, उपराज्यपाल विनय सक्सेना ने दिए जांच के आदेश

दिल्ली के दिलशाद गार्डन इलाके में कांवड़ यात्रा मार्ग पर कांच के टुकड़े फैलाए जाने की घटना पर उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने कहा कि उन्होंने दिल्ली पुलिस को मौके पर पहुंचने और लोक निर्माण विभाग को तत्काल सफाई के निर्देश दिए. इसके बाद दो घंटे के भीतर सड़क को पूरी तरह साफ कर दिया गया. पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और क्राइम ब्रांच को जांच सौंपी गई है.

यह मामला उस समय सामने आया, जब दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने शनिवार रात ‘एक्स’ पर पोस्ट कर जानकारी दी कि करीब एक किलोमीटर लंबे रास्ते पर टूटी बोतलों और कांच के टुकड़े बिखेरे गए हैं. यह वही रास्ता है, जिस पर नंगे पांव चलने वाले कांवड़ यात्री गुजरते हैं.

मंत्री कपिल मिश्रा ने एक्स पर कहा, “दिल्ली के शाहदरा क्षेत्र में कुछ शरारती तत्वों ने लगभग एक किलोमीटर लंबे कांवड़ यात्रा मार्ग पर कांच के टुकड़े फैला दिए. पीडब्ल्यूडी और नगर निगम के कर्मचारी तत्परता से मार्ग को साफ कर रहे हैं.” उन्होंने बताया कि स्थानीय विधायक संजय गोयल खुद मौके पर मौजूद रहे और स्थिति का जायजा लिया.

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने स्वयं इस गंभीर घटना का संज्ञान लिया है

कपिल मिश्रा ने कहा, “मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने स्वयं इस गंभीर घटना का संज्ञान लिया है. पीडब्ल्यूडी की ओर से शरारती तत्वों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी. किसी भी कीमत पर कांवड़ यात्रा को बाधित नहीं होने देंगे.”

इससे पहले दक्षिण दिल्ली के डीसीपी अंकित चौहान ने कांवड़ यात्रा को लेकर सुरक्षा तैयारियों की जानकारी दी थी. उन्होंने बताया कि दिल्ली पुलिस ने कांवड़ कैंप आयोजकों और अन्य संबंधित पक्षों के साथ बैठक कर दिशा-निर्देशों पर चर्चा की है.

उन्होंने बताया, “कैंपों में आग से बचाव के लिए फायर एक्सटिंग्विशर की व्यवस्था की गई है. जल वितरण के लिए मजबूत स्टैंड लगाए जाएंगे और कैंपों के आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं. यातायात व्यवस्था भी सुचारू रखने के लिए कैंपों को सड़क से थोड़ा पीछे लगाया जाएगा, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना कम रहे.”

कुछ लोगों को दिल्ली सरकार का कामकाज चुभ रहा है

दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष विरेंद्र सचदेवा ने कहा कि जब केंद्र सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मूल मंत्र को अपनाते हुए सबके लिए काम कर रही है, दिल्ली की सरकार सबके लिए तत्पर है तो आखिर वो कौन लोग हैं, जो इस तरह की हरकत कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को दिल्ली सरकार का कामकाज चुभ रहा है, इसलिए ऐसा कर रहे हैं.

बता दें कि दिल्ली-एनसीआर में सावन माह के दौरान हर साल लाखों कांवड़ यात्री हरिद्वार से गंगाजल लाकर भगवान शिव का अभिषेक करते हैं. इस दौरान उनकी सुरक्षा, चिकित्सा, जल सुविधा और ट्रैफिक प्रबंधन के लिए विशेष इंतजाम किए जाते हैं.


ये भी पढ़ें: Meghalaya में प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर Living Root Bridge पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने खिंचवाईं तस्वीर, कहा- सस्टेनेबल फ्यूचर को मिल रहा बढ़ावा


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘वोट चोरी’ मुद्दे पर राहुल का आंदोलन जारी रखने का संदेश, यूथ कांग्रेस-NSUI के कार्यकर्ताओं को बताया ‘बब्बर शेर’

राहुल गांधी ने ‘वोट चोरी’ के खिलाफ आंदोलन में सक्रिय यूथ कांग्रेस, NSUI और सेवादल…

32 seconds ago

Maha Saptami 2026: 17 या 18 अक्टूबर? महासप्तमी 2026 की सही तारीख को लेकर न हों कंफ्यूज, जानें पंचांग का पूरा गणित

Kab Hai Maha Saptami: महासप्तमी 2026 की तारीख को लेकर बना भ्रम दूर करें. दिल्ली…

8 minutes ago

‘कल्पना से परे, इंसानी सीमाओं से भी आगे’ Elon Musk ने लॉन्च की उड़ने वाली सुपरकार, स्पेसएक्स तकनीक से मचा तहलका

Elon Musk Flying Car: इलॉन मस्क आज अपनी सेकेंड जेनरेशन 'रोडस्टर' कार लॉन्च करेंगे. इस…

21 minutes ago

US Visa Update: 2 लाख रुपये से ज्यादा की फीस देकर भी क्यों नहीं मिलेगा समय पर H-1B वीजा और ग्रीन कार्ड? जानें अमेरिका का नया नियम

US Immigration: अमेरिका में इमिग्रेशन नियमों में बदलाव की तैयारी, प्रीमियम प्रोसेसिंग की समय-सीमा बढ़ने…

30 minutes ago

अमेरिका में गन-कल्चर का कहर..! स्कूल में गोलीबारी कांड, 5 साल के मासूमों को भून डाला

अमेरिका के ओरेगॉन राज्य के बेंड शहर स्थित सिल्वर रेल एलिमेंट्री स्कूल में गोलीबारी की…

36 minutes ago

‘संसार का हर शब्द आपकी स्तुति है ‘षष्ठी पर पीएम मोदी ने शेयर किया आदि शंकराचार्य द्वारा रचित पवित्र श्लोक

PM Modi Navratri Post: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुक्रवार को मां कात्यायनी को…

1 hour ago