देश

Jharkhand News: पति-पत्नी के बीच कलह बनी मौत की वजह, दो महिलाओं के शव मिलने से हड़कंप

Jharkhand News: झारखंड के कोडरमा में रविवार को दो अलग-अलग जगहों पर दो महिलाओं की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई. एक महिला अपने घर में बिस्तर पर मृत पाई गई, जबकि दूसरी का शव घर से कुछ दूर एक मैदान में पड़ा मिला. पुलिस दोनों मामलों की तहकीकात में जुटी है.

पहली घटना तिलैया थाना क्षेत्र के देवी मंडप रोड की है. यहां किराए के मकान में रहने वाले सोनू कुमार की 24 वर्षीया पत्नी शिवानी कुमारी बिस्तर पर मृत पाई गई. बताया गया कि शिवानी 9 महीने की गर्भवती थी और इसी महीने उनकी डिलीवरी होने वाली थी. डिलीवरी के दौरान देखभाल के लिए उसकी सगी बहन भी उसके पास आई थी.

उसने पुलिस को बताया कि दोपहर के वक्त शिवानी और उसके पति के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ. इसके बाद दोनों अपने-अपने कमरे में चले गए. शिवानी के पहले से दो बच्चे हैं, जो उसके साथ ही कमरे में थे. अचानक दोनों बच्चों के रोने की आवाज सुनकर जब शिवानी के पति और बहन कमरे में पहुंचे तो वह मृत पड़ी मिली.

पुलिस मान रही आत्महत्या हो सकता है

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शिवानी के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है. पुलिस का मानना है कि मामला आत्महत्या का हो सकता है, हालांकि हर एंगल से जांच जारी है.

दूसरी घटना जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र के टोंगरा टांड़ गांव की है. यहां 45 वर्षीय उर्मिला देवी का शव गांव से कुछ दूर मैदान में मिला. उर्मिला के पति डोमन भुइयां मुंबई में मजदूरी करते थे और दो दिन पहले ही गांव लौटे थे. बताया गया कि शनिवार दोपहर किसी बात पर दोनों में झगड़ा हुआ था, जिसके बाद उर्मिला घर से बाहर निकल गई थी. अगले दिन उसका शव मैदान में पड़ा मिला. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.

चंदवारा थाना प्रभारी के मुताबिक, शुरुआती जांच में यह मामला आत्महत्या जैसा लग रहा है, लेकिन असली वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगी.


ये भी पढ़ें: Jharkhand News: रांची में 24 दिन बाद झाड़ी में मिला दिल्ली पब्लिक स्कूल के शिक्षक का शव, झरने की तेज धारा में बह गए थे


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘संसार का हर शब्द आपकी स्तुति है ‘षष्ठी पर पीएम मोदी ने शेयर किया आदि शंकराचार्य द्वारा रचित पवित्र श्लोक

PM Modi Navratri Post: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुक्रवार को मां कात्यायनी को…

41 minutes ago

सैलरी लिमिट बदलते ही EPFO का बड़ा एक्शन: पीएफ रिटर्न जमा करने की लास्ट डेट बढ़ी, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई

EPFO News: EPFO ने सितंबर का पीएफ रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर…

57 minutes ago

लो जी, आ गई ठंड! रजाई निकाल लो भाई… दिल्ली में 6 डिग्री लुढ़का पारा, आज भी बरसेगा पानी?

दिल्ली-NCR में तेज हवाओं और बारिश के बाद अक्टूबर में ही गुलाबी ठंड का अहसास…

57 minutes ago

त्योहारी सीजन में CP बंद! सेंट्रल पार्क में प्रदर्शन को लेकर पुलिस का बड़ा एक्शन, व्यापारियों ने मांगी सुरक्षा

Delhi News: कनॉट प्लेस प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान, सुरक्षा और त्योहारी सीजन…

1 hour ago