देश

राष्ट्रीय ध्वज को रूप देने वाले पिंगली वेंकैया की जयंती पर अमित शाह ने किया याद, बोले- ‘हमेशा प्रेरित करेगी उनकी भूमिका’

हमारे आन-बान और शान के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज ‘तिरंगे’ को आकार देने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी पिंगली वेंकैया की जयंती पर आज पूरा देश उन्हें याद कर रहा है. इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस समेत देश के कई बड़े नेताओं ने उन्हें नमन किया और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को सराहा.

‘हर भारतीय को प्रेरित करती रहेगी उनकी भूमिका’: Amit Shah

गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा कि पिंगली वेंकैया ने देश को तिरंगे का ऐसा रूप दिया, जो आज हर भारतीय के गर्व और आकांक्षाओं का प्रतीक बनकर लहराता है.

स्वतंत्रता संग्राम से लेकर ज्ञान-विज्ञान के विभिन्न क्षेत्रों में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता.

देशभक्ति और बलिदान का प्रतीक है तिरंगा

केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी और नितिन गडकरी ने भी पिंगली वेंकैया को श्रद्धांजलि अर्पित की. कुमारस्वामी ने कहा कि वेंकैया जी का जीवन राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण का उदाहरण है. हमारा तिरंगा केवल कपड़े का एक टुकड़ा या राष्ट्रीय प्रतीक नहीं है, बल्कि यह देश के अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, बलिदान और 140 करोड़ भारतीयों के सपनों को खुद में समेटे हुए है.

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी उन्हें नमन करते हुए लिखा कि तिरंगा हमारी एकता, संप्रभुता और पहचान का आधार है, जिसे गढ़ने का श्रेय पिंगली वेंकैया को जाता है.

ये भी पढ़ें: दिल्ली से बिहार तक आफत की बारिश, 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं; जानिए अपने शहर के मौसम का हाल

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

3 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

3 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

3 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

3 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

3 hours ago

नक्सलवाद खत्म, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य, गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में मध्य प्रदेश के लिए रखा बड़ा टारगेट

भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…

4 hours ago