बिहार में भागलपुर के पीरपैंती रेलवे स्टेशन को गुरुवार को अमृत भारत योजना के तहत आम जनता को समर्पित किया गया. इस दौरान लोगों ने कहा कि पीरपैंती रेलवे स्टेशन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कायाकल्प कर दिया है. इससे पहले इस स्टेशन पर साफ पानी तक पीने के लिए नहीं मिलता था, लेकिन अब विश्वस्तरीय सुविधाएं हो गई हैं.
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत भागलपुर के पीरपैंती रेलवे स्टेशन के कायाकल्प के लिए स्थानीय लोगों ने पीएम मोदी को धन्यवाद दिया. स्कूली छात्रा आकांक्षा कुमारी ने कहा कि आज यहां अमृत महोत्सव मनाया गया, जिसमें बताया गया कि पहले पीरपैंती कैसा था और अब यह कैसे बदल गया है. हमने पीरपैंती में किए गए उल्लेखनीय बदलावों को प्रदर्शित किया.
स्थानीय निवासी दिलीप मिश्रा ने कहा कि एक समय था कि पीरपैंती रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाएं तक नहीं थी, पीने के पानी तक की सुविधा नहीं थी. रात्रि के समय यह स्टेशन घोर अंधेरे में डूबा रहता था.
उन्होंने बताया कि इसको लेकर सरकार से कई बार आग्रह के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका. प्रधानमंत्री मोदी ने हमसब की सुनी और आज यह स्टेशन विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस हो गया है. दूरदराज से दियरा क्षेत्र के सुदूर गांव वाले जब आएंगे तो उन्हें तमाम तरह की सुविधाएं मिलेंगी. देश के अन्य राज्यों में जाने के लिए यहां से गाड़ी मिल जाएगी. आने वाले समय में यहां और बेहतर सुविधा लोगों को मिलेगी.
प्रधानमंत्री मोदी द्वारा अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 103 रेलवे स्टेशनों का वर्चुअल उद्घाटन किए जाने पर एक स्थानीय व्यक्ति ने कहा, हम निश्चित रूप से बहुत खुश हैं और अपने देश के प्रधानमंत्री के प्रति बहुत आभारी हैं. हम भागलपुर के सांसद अजय मंडल का भी आभार व्यक्त करते हैं. पीरपैंती का भविष्य सकारात्मक रूप से बदलने वाला है. जिस खूबसूरती से पीरपैंती का विकास हुआ है, वह हमारी कल्पना से परे है. इसके लिए हम देश के प्रधानमंत्री का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…
दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…
प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…
1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…
फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…
मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…