Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

बिहार में अमृत भारत योजना के तहत पीरपैंती रेलवे स्टेशन का हुआ कायाकल्प, आमजन ने PM Modi का यूं जताया आभार

बिहार के भागलपुर स्थित पीरपैंती रेलवे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित कर जनता को समर्पित किया गया. अब यह स्टेशन विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस है, जिससे स्थानीय लोग बेहद खुश हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जता रहे हैं.

Pirpainti Railway Station

बिहार में भागलपुर के पीरपैंती रेलवे स्टेशन को गुरुवार को अमृत भारत योजना के तहत आम जनता को समर्पित किया गया. इस दौरान लोगों ने कहा कि पीरपैंती रेलवे स्टेशन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कायाकल्‍प कर दिया है. इससे पहले इस स्‍टेशन पर साफ पानी तक पीने के लिए नहीं मिलता था, लेकिन अब विश्‍वस्‍तरीय सुविधाएं हो गई हैं.

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत भागलपुर के पीरपैंती रेलवे स्टेशन के कायाकल्‍प के लिए स्‍थानीय लोगों ने पीएम मोदी को धन्‍यवाद दिया. स्कूली छात्रा आकांक्षा कुमारी ने कहा कि आज यहां अमृत महोत्सव मनाया गया, जिसमें बताया गया कि पहले पीरपैंती कैसा था और अब यह कैसे बदल गया है. हमने पीरपैंती में किए गए उल्लेखनीय बदलावों को प्रदर्शित किया.

स्थानीय लोगों ने जताया प्रधानमंत्री मोदी का आभार

स्‍थानीय निवासी दिलीप मिश्रा ने कहा कि एक समय था कि पीरपैंती रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाएं तक नहीं थी, पीने के पानी तक की सुविधा नहीं थी. रात्रि के समय यह स्‍टेशन घोर अंधेरे में डूबा रहता था.

उन्‍होंने बताया कि इसको लेकर सरकार से कई बार आग्रह के बाद भी समस्‍या का समाधान नहीं हो सका. प्रधानमंत्री मोदी ने हमसब की सुनी और आज यह स्‍टेशन विश्‍वस्‍तरीय सुविधाओं से लैस हो गया है. दूरदराज से दियरा क्षेत्र के सुदूर गांव वाले जब आएंगे तो उन्‍हें तमाम तरह की सुविधाएं मिलेंगी. देश के अन्‍य राज्‍यों में जाने के लिए यहां से गाड़ी मिल जाएगी. आने वाले समय में यहां और बेहतर सुविधा लोगों को मिलेगी.

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 103 रेलवे स्टेशनों का वर्चुअल उद्घाटन किए जाने पर एक स्थानीय व्यक्ति ने कहा, हम निश्चित रूप से बहुत खुश हैं और अपने देश के प्रधानमंत्री के प्रति बहुत आभारी हैं. हम भागलपुर के सांसद अजय मंडल का भी आभार व्यक्त करते हैं. पीरपैंती का भविष्य सकारात्मक रूप से बदलने वाला है. जिस खूबसूरती से पीरपैंती का विकास हुआ है, वह हमारी कल्पना से परे है. इसके लिए हम देश के प्रधानमंत्री का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं.

ये भी पढ़ें: आरोपी पत्रकार मोहम्मद ज़ुबैर के खिलाफ FIR में हस्तक्षेप से इंकार, जांच पूरी होने तक गिरफ्तारी पर रोक; विदेश जाने पर प्रतिबंध

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital