देश

Shree Krishna janmbhoomi Case: वादी आशुतोष पांडे को जान से मारने की मिली धमकी, पाक से आया ऑडियो मैसेज

Shree Krishna janmbhoomi Case: उत्तर प्रदेश के मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह विवाद का मामला कोर्ट में चल रहा है. जिसपर लगातार सुनवाई भी हो रही है. इसी बीच मामले में वादी आशुतोष पांडे को जान से मारने की धमकी मिली है. आशुतोश पांडे को ये धमकी पाकिस्तान से ऑडियो मैसेज के जरिए दी गई है. जिसमें कहा गया है कि उन्हें 3 दिनों के अंदर मार दिया जाएगा. ऑडियो में आशुतोष पांडे को गालियां भी दी गई हैं.

वादी आशुतोष पांडे को ऑडियो मैसेज के जरिए मिली धमकी

मिली जानकारी के अनुसार, श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह विवाद मामले में वादी आशुतोष पांडे को फोन पर एक ऑडियो मैसेज मिला. जिसमें उन्हें 3 दिनों के अंदर जान से मारने की धमकी दी गई है. धमकी देने वाले ने खुद को पाकिस्तान का रहने वाला बताया, और कहा कि आशुतोष पांडे को बम से उड़ा देंगे.

फेसबुक आईडी हैक कर पोस्ट की जा रही अश्लील सामग्री

वादी आशुतोष पांडे को जान से मारने की धमकी मिलने के अलावा उनकी फेसबुक आईडी भी हैक कर ली गई है. जिसपर अश्लील वीडियो और फोटो पोस्ट किए जा रहे हैं. आशुतोष पांडे ने धमकी मिलने के बाद इस मामले की जानकारी सीएम योगी आदित्यनाथ और प्रमुख सचिव गृह को पत्र लिखकर दी है.

यह भी पढ़ें- मथुरा में शाही ईदगाह मस्जिद के सर्वे को लेकर हाईकोर्ट के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

सुप्रीम कोर्ट ने कोर्ट सर्वे पर लगाई रोक

बता दें कि वादी आशुतोष पांडे को ये धमकी भरा मैसेज उस वक्त आया है. जब मथुरा में विवादित परिसर के कोर्ट सर्वे के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार (16 जनवरी) को रोक लगा दी थी. इसके साथ ही मस्जिद पक्ष की याचिका पर सुनवाई करने के लिए हाई कोर्ट को निर्देशित किया है.

23 जनवरी को मामले की अगली सुनवाई होगी

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने इससे पहले कोर्ट सर्वे का आदेश दिया था. इसके अलावा मुस्लिम पक्ष की याचिका पर सुनवाई से भी इनकार कर दिया था. जिसपर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाते हुए ये आदेश दिया है. 23 जनवरी को मामले की अगली सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में होगी.

इसे भी पढ़ें: Legislative Council By Election: यूपी विधान परिषद उपचुनाव के कार्यक्रम में निर्वाचन आयोग ने किया बदलाव, जानें ये बड़ी वजह, देखें नई तारीख

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

चाकू लगा, लेकिन हिम्मत नहीं टूटी! कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी पर फिदा हुए सितारे; महावीर चक्र देने की मांग

Captain Smit Machhar: फ्लाईदुबई की उड़ान में कथित हमले के दौरान कैप्टन स्मित मच्छार ने…

2 minutes ago

युजवेंद्र चहल के अचानक संन्यास से क्रिकेट जगत हैरान, जानिए क्यों लिया रेड-बॉल छोड़ने का फैसला?

Yuzvendra Chahal Retirement: टीम इंडिया के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट…

23 minutes ago

‘वीजा है तो क्या हुआ, भारत में एंट्री का जन्मसिद्ध अधिकार नहीं!’ दिल्ली हाई कोर्ट का विदेशी नागरिकों पर बड़ा झटका

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने तुर्कमेनिस्तान की महिला की याचिका खारिज करते हुए…

52 minutes ago

‘ईश्वर अल्लाह तेरो नाम!’ नंगे पैर, हाथ में लाठी… दंगों की आग के बीच अकेले कैसे लड़े बापू? पढ़िए अनकही दास्तान

Pushpamitra Book Review: 'गांधी का सैंतालीस' केवल इतिहास का रोजनामा नहीं, बल्कि बंटवारे की त्रासदी…

1 hour ago

बाउंड्री पर बैठे थे, अचानक दौड़े और लगा दी छलांग; प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत का CCTV आया सामने

Premanand Maharaj Disciple Death: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी…

1 hour ago

‘मां से बहस की ऐसी सजा?’ लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में कलियुगी बेटे का खूनी खेल, वजह जान कांप जाएगी रूह

Lucknow News: लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में मामूली विवाद के बाद 17 वर्षीय नाबालिग बेटे…

2 hours ago