मनोरंजन

Hanuman Box Office Collection Day 4: प्रभु श्रीराम के भक्त हनुमान पर बनी इस फिल्म का बजा दुनियाभर में डंका, वर्ल्डवाइड 100 करोड़ के क्लब में हुई शामिल, जानें क्या है खास

Hanuman Box Office Collection Day 4 Worldwide: तेजा सज्जा की सुपरहीरो फिल्म ‘हनुमान’ 12 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. छोटे बजट की इस फिल्म ने अपने कलेक्शन से सभी का दिल जीत लिया है. वर्ड ऑफ माउथ से फिल्म को और फायदा हुआ है. जबकि बॉक्स ऑफिस पर इसकी टक्कर महेश बाबू की ‘गुंटूर करम’, धनुष की ‘कैप्टन मिलर’ और कैटरीना कैफ-विजय सेतुपित की ‘मैरी क्रिसमस’ से हुई फिल्म को मिल रहे रिस्पॉन्स के बाद कई जगह इसके शोज बढ़ा दिए गए हैं. फिल्म को रिलीज हुए सिर्फ 5 दिन हुए हैं और ये ना सिर्फ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर बल्कि वर्ल्डवाइड भी अच्छा बिजनेस कर रही है. वहीं अब फिल्म के चौथे दिन के कलेक्शन का आंकड़ा भी सामने आ गया है.

वर्ल्डवाइड 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई ‘हनुमान’

मेकर्स ने एक पोस्ट कर जानकारी दी है कि वर्ल्डवाइड फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. तेजा सज्जा ने खुद इस बात की जानकारी दी है. इतना ही नहीं तेजा ने फिल्म का कलेक्शन पोस्टर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी. एक्टर ने लिखा- मेरा ‘जर्सी’ मूमेंट. किस्मत से इस फिल्म में मेरा पोज भी बिल्कुल वैसा ही है.

दुनियाभर में बजा फिल्म का डंका

‘हनुमान’ के घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात की जाए तो फिल्म ने अब तक 65 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई कर ली हैं. बता दें कि 12 जनवरी को तेजा सज्जा की फिल्म के साथ कई दूसरी फिल्मों ने भी सिनेमाघरों में दस्तक दी थी. गुटूर कारम से लेकर कैप्टन मिलर तक 12 जनवरी को ही बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी. दुनियाभर में तेजा सज्जा की फिल्म हनुमान का डंका बज रहा है.

ये भी पढ़ें:साउथ के सुपरस्टार Nagarjuna ने कैंसिल की अपनी मालदीव ट्रिप, ‘हर एक्शन का रिएक्शन होता है’ बोल जीता लोगों का दिल

क्या है कहानी

तेजा सज्जा की फिल्म माइथोजिकल फिल्म पर आधारित है जिसे प्रशांत वर्मा ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म में तेजा सज्जा के अलावा, वारालक्ष्मी सरतकुमार, अमृता अय्यर और विनया राय ने अहम भूमिका निभाई है. फिल्म में तेजा ने हनुमंत का किरदार निभाया है जिसे सुपर नैचुरल पावर्स मिल जाती है. फिल्म का विलेन इस पावर को हासिल करने की कोशिश करता है और यहां से कहानी का रोमांच शुरू होता है.

-भारत एक्स्प्रेस 

Akansha

Recent Posts

महाराष्ट्र में धारावी एक्सपीरियंस सेंटर से इलाके के निवासियों के बीच बढ़ेगा भरोसा: CM देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि “धारावी एक्सपीरियंस सेंटर से निवासियों को रीडेवलपमेंट…

8 minutes ago

राम दरबार से लेकर पैरालंपिक तक… पीएम मोदी के स्मृति चिह्नों की नीलामी में जानें क्या-क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले स्मृति चिह्नों की ई-नीलामी के आठवें संस्करण की समय सीमा…

11 minutes ago

पहाड़ों की रानी में ट्रैफिक का बुरा हाल! देहरादून-मसूरी मार्ग पर लगी गाड़ियों की लंबी कतारें

2 अक्टूबर की छुट्टी पर मसूरी में भारी ट्रैफिक जाम लग गया. देहरादून-मसूरी मार्ग पर…

17 minutes ago

‘जय जवान, जय किसान’ के उद्घोषक लाल बहादुर शास्त्री, सादगी और फौलादी इरादों का अद्वितीय संगम

लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर विशेष. जानिए कैसे 'जय जवान, जय किसान' का…

34 minutes ago