PM Awas Yojna: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के आर्थिक रूप से कमजोर और पिछड़े वर्गों के लिए कई जन-कल्याणकारी योजनाएं चला रहे हैं. इन्हीं योजनाओं में एक अहम योजना है प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY).इसका मकसद है ऐसे लोगों को पक्का घर देना जो खुद से घर नहीं बना सकते.
बिहार के वैशाली जिले में इस योजना का असर साफ दिख रहा है. पहले जहां लोग कच्चे मकानों में रहते थे, अब वे पक्के घरों में रह रहे हैं. इस बदलाव ने उनके जीवन की गुणवत्ता को काफी बेहतर बना दिया है. बारिश और मौसम की मार से अब उन्हें राहत मिल रही है.
बिंदेश्वर सहनी ने बताया, “पहले जब बारिश होती थी, तो पूरा घर टपकने लगता था. बच्चों को संभालना मुश्किल होता था. लेकिन पीएम आवास योजना से हमें पक्का मकान मिला। अब परिवार के साथ सुकून से रहते हैं.”उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद करते हुए कहा, “हम जैसे गरीबों के लिए ये योजना किसी वरदान से कम नहीं. हम चाहते हैं कि मोदी जी ऐसे ही और भी योजनाएं लेकर आएं.”
ये भी पढ़ें: पीएम मोदी ने काशी दौरे के दौरान ‘लोकल फॉर वोकल’ पर दिया जोर, स्थानीय लोगों ने सराहा
सुरेश सहनी ने बताया कि उन्हें छह साल पहले इस योजना के तहत मकान मिला था. उन्होंने कहा, “पहले हमारा घर बहुत कमजोर था. न तो पानी से बचाव होता था, न ही ठंड से लेकिन अब सब कुछ बेहतर हो गया है. बच्चों को पढ़ने-लिखने का अच्छा माहौल मिला है.”
प्रधानमंत्री आवास योजना गरीबों के लिए सिर्फ एक घर नहीं, बल्कि आत्मसम्मान और सुरक्षित जीवन की शुरुआत है. वैशाली जैसे जिलों में इसका असर देखकर साफ कहा जा सकता है कि यह योजना जरूरतमंदों तक सही तरीके से पहुंच रही है और उनकी ज़िंदगी बदल रही है.
Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…