Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

‘पक्के मकान का सपना हुआ पूरा’, वैशाली में पीएम आवास योजना के लाभार्थियों ने जताया पीएम मोदी का आभार

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बिहार के वैशाली जिले में कई गरीब परिवारों को पक्के मकान मिले हैं. इस योजना ने उनकी जिंदगी में बड़ा बदलाव लाया है. लाभार्थियों ने पीएम मोदी का आभार जताया है.

PM Awas Yojna

PM Awas Yojna: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के आर्थिक रूप से कमजोर और पिछड़े वर्गों के लिए कई जन-कल्याणकारी योजनाएं चला रहे हैं. इन्हीं योजनाओं में एक अहम योजना है प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY).इसका मकसद है ऐसे लोगों को पक्का घर देना जो खुद से घर नहीं बना सकते.

बिहार के वैशाली में दिख रहा योजना का असर (PM Awas Yojna)

बिहार के वैशाली जिले में इस योजना का असर साफ दिख रहा है. पहले जहां लोग कच्चे मकानों में रहते थे, अब वे पक्के घरों में रह रहे हैं. इस बदलाव ने उनके जीवन की गुणवत्ता को काफी बेहतर बना दिया है. बारिश और मौसम की मार से अब उन्हें राहत मिल रही है.

अब चैन से रहते हैं-बिंदेश्वर सहनी

बिंदेश्वर सहनी ने बताया, “पहले जब बारिश होती थी, तो पूरा घर टपकने लगता था. बच्चों को संभालना मुश्किल होता था. लेकिन पीएम आवास योजना से हमें पक्का मकान मिला। अब परिवार के साथ सुकून से रहते हैं.”उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद करते हुए कहा, “हम जैसे गरीबों के लिए ये योजना किसी वरदान से कम नहीं. हम चाहते हैं कि मोदी जी ऐसे ही और भी योजनाएं लेकर आएं.”

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी ने काशी दौरे के दौरान ‘लोकल फॉर वोकल’ पर दिया जोर, स्थानीय लोगों ने सराहा

सुरेश सहनी को मिला छह साल पहले मकान (PM Awas Yojna)

सुरेश सहनी ने बताया कि उन्हें छह साल पहले इस योजना के तहत मकान मिला था. उन्होंने कहा, “पहले हमारा घर बहुत कमजोर था. न तो पानी से बचाव होता था, न ही ठंड से लेकिन अब सब कुछ बेहतर हो गया है. बच्चों को पढ़ने-लिखने का अच्छा माहौल मिला है.”

उम्मीद की नई शुरुआत

प्रधानमंत्री आवास योजना गरीबों के लिए सिर्फ एक घर नहीं, बल्कि आत्मसम्मान और सुरक्षित जीवन की शुरुआत है. वैशाली जैसे जिलों में इसका असर देखकर साफ कहा जा सकता है कि यह योजना जरूरतमंदों तक सही तरीके से पहुंच रही है और उनकी ज़िंदगी बदल रही है.

Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital