देश

पीएम गति शक्ति नेशनल मास्टर प्लान देश की ‘विकसित भारत’ की यात्रा में एक आधारशिला : पीयूष गोयल

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को पीएम गति शक्ति नेशनल मास्टर प्लान (एनएमपी) के चार वर्ष पूरे होने की सराहना करते हुए कहा कि यह प्लान 2047 में ‘विकसित भारत’ की यात्रा में आधारशिला के रूप में सामने आया है.

PM गति शक्ति के 4 वर्ष पूरे

केंद्रीय मंत्री गोयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पीएम गति शक्ति को एक गेमचेंजिंग पहल बताया. उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “पीएम गति शक्ति के 4 वर्ष पूरे होने पर यह प्रधानमंत्री मोदी की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसने ‘संपूर्ण सरकार’ दृष्टिकोण के माध्यम से भारत की इंफ्रास्ट्रक्चर योजना को बदल दिया है. मंत्रालयों, राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों और क्षेत्रों को एक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इंटीग्रेट कर इस प्लान ने परियोजना निष्पादन में गति, तालमेल और सस्टेनेबिलिटी लाने का काम किया है.”

केंद्रीय मंत्री गोयल ने आगे लिखा, “निर्बाध कनेक्टिविटी और लॉजिस्टिक्स दक्षता को बढ़ावा देते हुए, पीएम गति शक्ति, विकसित भारत की ओर हमारी यात्रा में एक आधारशिला है.”

गति शक्ति का विस्तार

पीएम मोदी ने 13 अक्टूबर 2021 को नई दिल्ली में मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी के लिए गति शक्ति-नेशनल मास्टर प्लान का शुभारंभ किया था. डिजिटल प्लेटफॉर्म गति शक्ति इंफ्रास्ट्रक्चर कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट्स के लिए योजना के कार्यान्वयन के लिए कॉर्डिनेशन और इंटीग्रेटेड प्लानिंग के लिए रेलवे और सड़क मार्ग मंत्रालय सहित कई मंत्रालयों को एक साथ लाता है. अब 58 मंत्रालय/विभाग और सभी 36 राज्य/केंद्र शासित प्रदेश इसमें शामिल हो चुके हैं, उनकी डेटा लेयर्स इंटीग्रेट हो चुकी हैं और उन्हें अपना स्वयं का भू-स्थानिक नियोजन पोर्टल दिया गया है.

योजना बनाने के तरीके को किया परिभाषित

पीएम गति शक्ति योजना ने निर्बाध, मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी और त्वरित आर्थिक विकास की नींव सफलतापूर्वक रखी है. इस योजना ने भारत में बड़े पैमाने की इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं की योजना बनाने और उन्हें क्रियान्वित करने के तरीके को नए सिरे से परिभाषित किया है.

नेशनल काउंसिल ऑफ अप्लाइड इकोनॉमिक रिसर्च (एनसीएईआर) की स्टडी के अनुसार, भारत की लॉजिस्टिक्स लागत घटकर सकल घरेलू उत्पाद के 7.8-8.9 प्रतिशत के बीच आ गई है, जो पहले अनुमानित 13-14 प्रतिशत के आंकड़ों से काफी कम है. यह इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए प्रधानमंत्री गति शक्ति नेशनल मास्टर प्लान की सफलता को दर्शाता है.

‘गति से प्रगति’ शीर्षक वाली एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, देश की लॉजिस्टिक्स लागत अभी भी विकसित अर्थव्यवस्थाओं में देखे गए 6-8 प्रतिशत के वैश्विक मानकों से ऊपर है.

ये भी पढ़ें: Amit Shah In Jaipur: गृह मंत्री ने किया ₹9,600 करोड़ के 1100 विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण, कहा- ‘हम जो कहते हैं, वो करते हैं’

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

QS एशिया रैंकिंग में CCSU की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा विश्वविद्यालय

QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…

4 hours ago

योगी की छाया में अपना वजूद तलाशते नितिन नवीन

गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…

4 hours ago

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का दम, जानें कौन जीता और कौन हारा?

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…

6 hours ago

दिल्ली SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट इस तारीख को करेगा सुनवाई, 33 लाख नोटिस और 47 लाख नाम काटने के आरोपों पर EC से तीखे सवाल

दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…

6 hours ago

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

7 hours ago