देश

Weather : उत्तर भारत में ठंड ने दिखाई दस्तक, पहाड़ों पर बर्फबारी से गिरी तापमान की रफ्तार

Weather : उत्तर भारत में मौसम ने करवट ले ली है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी शुरू होते ही तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. उत्तराखंड के निचले इलाकों में रुक-रुक कर बारिश भी हो रही है. केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री, हेमकुंड, औली और मुनस्यारी समेत गढ़वाल और कुमाऊं क्षेत्रों की ऊंची चोटियों पर लगातार बर्फ गिरने से सर्द हवाएं चलने लगी हैं. बर्फबारी के बाद पहाड़ों में ठंड का असर बढ़ गया है और लोग गर्म कपड़े पहनने लगे हैं. मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों तक इसी तरह के हालात बने रहने की संभावना जताई है.

हिमाचल के ऊंचाई वाले इलाकों में शीतलहर का असर(Weather)

हिमाचल प्रदेश में भी सर्दी ने दस्तक दे दी है. कुल्लू, मंडी और लाहौल-स्पीति जिलों के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी का सिलसिला जारी है.(Weather)  ताजा बर्फबारी के कारण इन क्षेत्रों में शीतलहर की स्थिति बन गई है. मनाली-लेह मार्ग पर बर्फ जमने से रास्ता अवरुद्ध हो गया है, जिससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तापमान 20 डिग्री से नीचे

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी सर्दी की आहट महसूस की जा रही है. शुक्रवार को इस मौसम (Weather) में पहली बार तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे गया. उस दिन न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो इस सीजन का सबसे कम था. रविवार को भी तापमान में गिरावट जारी रही और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.4 डिग्री कम था. वहीं अधिकतम तापमान करीब 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा, जो सामान्य से 3.9 डिग्री कम दर्ज किया गया. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यह बदलाव सर्दियों की शुरुआत का संकेत है.

आईएमडी  का क्या है पूर्वानुमान (weather)

भारत मौसम विभाग (India Meteorological Department) के अनुसार सोमवार को दिल्ली का आसमान साफ रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. वहीं मंगलवार को भी मौसम लगभग साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई गई है.

केरल में भारी बारिश का अलर्ट जारी

देश के दक्षिणी राज्य केरल में मौसम ने अलग रूप दिखाया है. भारत मौसम विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों में भारी बारिश की संभावना जताई है. विभाग के मुताबिक, अरब सागर के ऊपर चक्रवाती हवा का क्षेत्र बन गया है, जिससे बारिश और तेज हो सकती है. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इस प्रणाली के प्रभाव से 11 से 15 अक्टूबर के बीच राज्य में तेज हवाएं और भारी बारिश देखने को मिल सकती हैं.

येलो अलर्ट और संभावित खतरे

आईएमडी ने पत्तनमतिट्टा, इडुक्की, पालक्काड, मलप्पुरम और वायनाड जिलों में 12 अक्टूबर को येलो अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में 64.5 मिलीमीटर से लेकर 115.5 मिलीमीटर तक बारिश होने की संभावना जताई गई है. विभाग ने बताया कि 12 से 17 अक्टूबर के बीच राज्य के कुछ हिस्सों में हर 24 घंटे में 7 से 11 सेंटीमीटर तक वर्षा दर्ज की जा सकती है. इस दौरान अधिकारियों को भूस्खलन और अचानक बाढ़ जैसी आपदाओं को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

भारत एक्सप्रेस

सुशील कुमार तिवारी

Recent Posts

प्यार में धोखा मिला तो बन गए बलिया के ‘बेवफा चायवाले’, दीवाने हुए अफसर और नेता

बलिया के रितेश यादव ने प्यार में धोखा मिलने के बाद 'बेवफा चायवाला' नाम से…

3 minutes ago

उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय हादसा, बेल्ट टूटने से मस्जिद का हिस्सा क्षतिग्रस्त

Ujjain Shahi Masjid Minaret Accident: उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय बेल्ट टूटने…

29 minutes ago

पूर्वांचल में सामाजिक परिवर्तन की नई इबारत लिख रहा है अदाणी फाउंडेशन

देश के ग्रामीण क्षेत्रों में अदाणी फाउंडेशन द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने, स्वास्थ्य सेवाओं…

1 hour ago

सीएम मोहन यादव ने पीएम मोदी से की मुलाकात, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 का दिया न्योता; ‘प्रोजेक्ट चीता’ पर भी हुई चर्चा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

1 hour ago

आधी रात में टूटा रिंग बांध, पूरी रात बैठ DM ने करवाया सही, देखें वीडियो

गंडक नदी के उफान से वैशाली में रिंग बांध टूटने की कगार पर था. डीएम…

2 hours ago