देश

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता के बंगले के रेनोवेशन से जुड़ा टेंडर रद्द, PWD ने बताया प्रशासनिक वजह

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) के बंगले के रेनोवेशन का टेंडर रद्द कर दिया गया है. दिल्ली सरकार के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने टेंडर को रद्द करने की सूचना जारी की है. दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता के आधिकारिक आवास राज निवास मार्ग पर बंगला नंबर-1 के नवीनीकरण के लिए टेंडर जारी किया गया था.

इस बीच दिल्ली सरकार के पीडब्ल्यूडी विभाग ने 7 जुलाई को निकले टेंडर को रद्द करने की सूचना दी. पीडब्ल्यूडी विभाग ने पत्र जारी कर कहा कि प्रशासनिक कारणों की वजह से सीएम के बंगले का टेंडर कैंसिल किया गया.

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के बंगले के इलेक्ट्रिकल काम के लिए 60 लाख का टेंडर निकाला गया था, जिसमें 14 एसी, 9 लाख की टीवी, 6 लाख की लाइटिंग समेत कई चीजें शामिल थीं. टेंडर जारी होने के 60 दिनों के अंदर काम पूरा होना था.

सीएम ने पुराने बंगले में रहने से इनकार कर दिया

बता दें कि रेखा गुप्ता को बंगला नंबर-1 और बंगला नंबर-2 के नाम से दो बंगले अलॉट हुए हैं. वह बंगला नंबर-1 में रहेंगी और बंगला नंबर-2 का इस्तेमाल कैंप कार्यालय के रूप में करेंगी.

दिल्ली में इस साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव हुए थे, जिसमें शीशमहल का मुद्दा खूब छाया था. आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री रहने के दौरान जिस सरकारी बंगले में रहते थे, भाजपा ने उसका नाम शीशमहल रखा था और आरोप लगाया था कि अरविंद केजरीवाल ने जनता के पैसों को लूटकर शीशमहल बना लिया.

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को बंपर जीत मिली और रेखा गुप्ता ने दिल्ली की कमान संभाली. दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने के बाद रेखा गुप्ता ने अरविंद केजरीवाल के शीशमहल में रहने से इनकार कर दिया. इसी क्रम में उन्हें अलग बंगला आवंटित किया गया है.


ये भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश के मंडी में बाढ़ प्रभावित पीड़ितों से केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने की मुलाकात


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

ब्लाइंड मर्डर का 3 दिन में खुलासा, लिव-इन पार्टनर ही निकली दिव्यांग शिक्षक की कातिल

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में दिव्यांग शिक्षक प्रमोद कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर…

42 minutes ago

जनगणना नियमों में हुआ संशोधन, जानिए प्राइवेट स्कूलों के स्टाफ पर क्या पड़ेगा असर

केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…

56 minutes ago

दिल्ली को चमकाने की तैयारी! सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, अवैध पोस्टरों पर होगी कार्रवाई

दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…

1 hour ago

‘अपनी औकात में रहिए प्रशांत किशोर…’, PK को प्रीति शेखर इतना बुरा फटकारा?

Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…

1 hour ago

लुलु मॉल से खरीदी KitKat में जिंदा कीड़े, ऐसे केस में क्या हैं 4 सावधानियां?

Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…

2 hours ago

‘अच्छा हुआ BJP छोड़ दी…’ भाजपा को लेकर सनी देओल का विवादित बयान वायरल, जानें क्या है सच

सोशल मीडिया पर सनी देओल को लेकर एक दावा जमकर वायरल हो रहा है. एक…

2 hours ago