देश

पीएम मोदी अगले हफ्ते जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान की करेंगे यात्रा, द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी मजबूती

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले हफ्ते विदेश दौरे पर जाएंगे. पीएम मोदी के इस दौरे में तीन देशों की यात्रा शामिल हैं. वह जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान की यात्रा करेंगे.

पीएम मोदी 15 से 16 दिसंबर तक जॉर्डन की यात्रा करेंगे, जहां वह हाशमाइट साम्राज्य का दौरा करेंगे. यात्रा के दौरान, पीएम मोदी जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला द्वितीय बिन अल हुसैन से मुलाकात करेंगे. इस दौरान, वह भारत और जॉर्डन के बीच संबंधों की समीक्षा और क्षेत्रीय मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे.

यह यात्रा दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ का प्रतीक है. यह भारत-जॉर्डन द्विपक्षीय जुड़ाव को और मजबूत करने, आपसी विकास और समृद्धि के लिए सहयोग के नए रास्ते तलाशने और क्षेत्रीय शांति, समृद्धि, सुरक्षा और स्थिरता को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को दोहराने का अवसर प्रदान करती है.

द्विपक्षीय सहयोग को मिलेगी नई दिशा

यात्रा के दूसरे चरण में इथियोपिया के प्रधानमंत्री के निमंत्रण पर पीएम मोदी 16 से 17 दिसंबर तक इथियोपिया की राजकीय यात्रा करेंगे. यह प्रधानमंत्री मोदी की इथियोपिया की पहली यात्रा होगी. वह प्रधानमंत्री डॉ. अबी अहमद अली के साथ भारत-इथियोपिया द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं पर व्यापक रूप से चर्चा करेंगे.

ग्लोबल साउथ में साझेदार के रूप में यह यात्रा दोनों देशों की दोस्ती और द्विपक्षीय सहयोग के घनिष्ठ संबंधों को आगे बढ़ाने की साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि होगी.

पीएम मोदी की ओमान यात्रा

यात्रा के अंतिम चरण में, ओमान के प्रमुख सुल्तान हैथम बिन तारिक के निमंत्रण पर, प्रधानमंत्री मोदी 17 से 18 दिसंबर तक ओमान की यात्रा करेंगे. यह प्रधानमंत्री मोदी की ओमान की दूसरी यात्रा होगी. भारत और ओमान सदियों पुराने दोस्ती के बंधन, व्यापार संबंधों और मजबूत लोगों से लोगों के संबंधों पर आधारित एक व्यापक रणनीतिक साझेदारी साझा करते हैं.

यह दौरा दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के 70 साल पूरे होने का प्रतीक होगा और यह दिसंबर 2023 में ओमान के सुल्तान की भारत यात्रा के बाद हो रहा है.

यह यात्रा दोनों पक्षों के लिए व्यापार, निवेश, ऊर्जा, रक्षा, सुरक्षा, प्रौद्योगिकी, कृषि और संस्कृति जैसे क्षेत्रों सहित द्विपक्षीय साझेदारी की व्यापक समीक्षा करने और आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करने का एक अवसर होगा.

ये भी पढ़ें: किसान भाई ध्यान दें..! पीएम मोदी की सरकार ने खोजा यूरिया संकट का हल, 4 महीने में लागू होंगे नियम; जानें किसे होगा नुकसान

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

‘जो इंद्रियों को वश में रखता है, वही पाता है परम शांति…’ पीएम मोदी के इस सोशल मीडिया पोस्ट ने जीता करोड़ों लोगों का दिल

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' के माध्यम से श्रीमद्भगवद्गीता का एक प्रसिद्ध संस्कृत…

2 minutes ago

मनीला के ऐतिहासिक गुरुद्वारे में पीएम मोदी ने टेका माथा, रखी पुनर्निर्माण की आधारशिला

पीएम मोदी ने अपने फिलीपींस दौरे के दूसरे दिन मनीला में 100 साल से अधिक…

10 minutes ago

फिरोजाबाद में जमीन विवाद में प्रदीप यादव की हत्या का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Pradeep Yadav Murder Firozabad: उत्तर प्रदेश के एका थाना क्षेत्र में प्रदीप यादव की हत्या…

11 minutes ago

मनीला में पीएम मोदी का दूसरा दिन, क्वाड नेताओं की मीटिंग समेंत जानें कैसा है शेड्यूल?

PM Modi Philippines Visit: पीएम मोदी अपने फिलीपींस दौरे के दूसरे दिन मनीला में 23वें…

21 minutes ago

ना ठाकुर, ना ब्राह्मण… जिस पर यह समाज मेहरबान, उसी के हाथ आती है यूपी की सत्ता! CM योगी ने किसे किया याद?

Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश में पासी समाज की आबादी करीब 1.25 करोड़ बताई जाती है.…

36 minutes ago

3 हफ्ते में तीसरा तूफान! 7 राज्यों में ‘अकवान’ का अलर्ट, दिल्ली-यूपी मौसम से रहें सावधान

India Weather Update: बंगाल की खाड़ी में चक्रवात 'अकवान' से आंध्र, तमिलनाडु और ओडिशा में…

39 minutes ago