देश

बिहार और बंगाल को 18,000 करोड़ की सौगात देंगे पीएम मोदी, कई विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन-शिलान्यास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 अगस्त को बिहार और पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे. इस दौरान वे दोनों राज्यों में मिलाकर 18,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे. पीएम शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे गया पहुंचेंगे, जहां वे 13,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे.

इस दौरान वे दो नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे और एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे. प्रमुख परियोजनाओं में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31, गंगा नदी पर बना 1.86 किमी लंबा और 6-लेन का अंटा–सिमरिया पुल शामिल है. यह पुल पुराने राजेंद्र सेतु के समानांतर बना है और इसकी कुल लंबाई 8.15 किमी है. लगभग 1,870 करोड़ रुपये की लागत से बने इस पुल से उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी और भारी वाहनों को अब 100 किमी का अतिरिक्त चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा.

प्रधानमंत्री बख्तियारपुर से मोकामा के हाईवे का करेंगे उद्घाटन

बिहार में प्रधानमंत्री लगभग 1,900 करोड़ रुपये की लागत से बने बख्तियारपुर से मोकामा के बीच चार लेन वाले हाईवे का उद्घाटन करेंगे. इसके अलावा NH-120 के ग्रामीण सेक्शन को भी अपग्रेड किया जाएगा. इसी कार्यक्रम में 6,880 करोड़ रुपये की लागत से बने 660 मेगावाट के बक्सर थर्मल पावर प्लांट का उद्घाटन होगा, जिससे बिहार की बिजली आपूर्ति और मजबूत होगी. प्रधानमंत्री यहां होमी भाभा कैंसर अस्पताल, मुजफ्फरपुर का भी उद्घाटन करेंगे, जिसमें OPD, OT, ब्लड बैंक और 24 ICU व HDU, ब्लड बैंक और आधुनिक लैब की सुविधाएं भी शामिल होंगी. इससे कैंसर मरीजों को इलाज के लिए बड़े शहरों में जाने की जरूरत कम होगी.

अमृत भारत एक्सप्रेस को दिखाएंगे हरी झंडी

इसके अलावा प्रधानमंत्री मुंगेर में 520 करोड़ रुपये की लागत से बने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट और सीवरेज नेटवर्क का उद्घाटन करेंगे. औरंगाबाद, बोधगया और जहानाबाद सहित अन्य शहरों में जल आपूर्ति और सीवरेज प्रोजेक्ट का शिलान्यास भी किया जाएगा, जिसकी कुल लागत लगभग 1,260 करोड़ रुपये है. रेलवे क्षेत्र में प्रधानमंत्री गया–दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस और वैशाली-कोडरमा बौद्ध सर्किट ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत ग्रामीण क्षेत्र के 12,000 और शहरी क्षेत्र के 4,260 लाभार्थियों को मकानों की चाबी भी सौंपी जाएगी.

पीएम मोदी कोलकाता में नए मेट्रो नेटवर्क का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री शुक्रवार को ही शाम करीब 4:15 बजे कोलकाता पहुंचेंगे, जहां वे करीब 5,200 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. इस दौरान पीएम मोदी कोलकाता में 13.61 किमी लंबे नए मेट्रो नेटवर्क का उद्घाटन करेंगे, जिसमें नोआपारा-जय हिंद विमानबंदर, सियालदह-एस्प्लेनेड और बेलीघाटा-हेमंत मुखोपाध्याय रूट शामिल हैं. इससे यात्रा समय में भारी कमी आएगी, जैसे सियालदह से एस्प्लेनेड तक का सफर 40 मिनट से घटकर मात्र 11 मिनट में पूरा होगा.

इसके अलावा प्रधानमंत्री 7.2 किमी लंबे 6-लेन एलिवेटेड कोना एक्सप्रेसवे का शिलान्यास करेंगे जिसकी लागत लगभग 1,200 करोड़ रुपये है. यह प्रोजेक्ट हावड़ा, ग्रामीण इलाकों और कोलकाता को बेहतर कनेक्टिविटी देगा, जिससे व्यापार, पर्यटन और यातायात में बड़ा सुधार होगा.

ये भी पढे़ं: पीएम मोदी ने काशी को दी विकास परियोजनाओं की सौगात, बोले- ऑपरेशन सिंदूर की सफलता महादेव के चरणों में अर्पित

-भारत एक्सप्रेस

कोमल शर्मा, वरिष्ठ संवाददाता

Recent Posts

‘पितृ पक्ष में तृतीया तिथि का विशेष महत्व…’ जानिए आज के पंचांग में क्या है खास और कौन सा रहेगा मुहूर्त?

Pitru Paksha Panchang: 29 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष के अंतर्गत तृतीया श्राद्ध है. पंचांग…

5 minutes ago

पहलगाम की अरु घाटी में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव, आधे सफर से लौटने को मजबूर सैलानी; स्थानीय कारोबार प्रभावित

पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…

5 hours ago

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

6 hours ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

6 hours ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

6 hours ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

6 hours ago