Bharat Express DD Free Dish

पीएम मोदी ने काशी को दी विकास परियोजनाओं की सौगात, बोले- ऑपरेशन सिंदूर की सफलता महादेव के चरणों में अर्पित

पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सावन के पावन महीने में आज हमके परिवार के लोगन से मिलने का अवसर मिला है. हम हर परिवारजन को प्रणाम करत हैं.

PM Modi

काशी में पीएम मोदी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) आज वाराणसी के दौरे पर हैं, जहां उन्होंने 2 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात दी. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9.7 करोड़ किसानों के बैंक खातों में 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी की.

PM Modi ने जनसभा को किया संबोधित

पीएम मोदी (PM Modi) ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सावन के पावन महीने में आज हमके परिवार के लोगन से मिलने का अवसर मिला है. हम हर परिवारजन को प्रणाम करत हैं. आज मैं ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार काशी आया हूं.

पीएम (PM Modi) ने आगे कहा, जब 22 अप्रैल को आतंकी हमला हुआ था. 26 निर्दोष लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. उन बच्चों के दुख से मेरा हृदय बहुत तकलीफ़ से भर गया था. तब मैं बाबा विश्वनाथ से यही मना रहा था, कि सभी पीड़ित परिवारों को दुख सहने की हिम्मत दे. मैंने अपनी बेटियों के सिंदूर का जो वचन लिया था वो भी पूरा हुआ है. ये महादेव के आशीर्वाद से ही संभव हुआ है. मैं ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को उनके चरणों में समर्पित करता हूं.

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने काशी में 2200 करोड़ के 52 प्रोजेक्ट लॉन्च किए. साथ ही देशभर के 9.7 करोड़ से अधिक किसानों के लिए सम्मान निधि की 20वीं किस्त (20 हजार 500 करोड़ रुपए) जारी की. इसके अलावा दालमंडी के प्रोजेक्ट की भी आधारशिला रखी.

इसे भी पढ़ें-Donald Trump ने रूस के पूर्व राष्ट्रपति के बयान को बताया भड़काऊ, दो परमाणु पनडुब्बियों को तैनात करने के दिए आदेश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बनौली में जनसभा स्थल पर उनका स्वागत किया. योगी ने कहा, “ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद पीएम का काशी में आगमन हुआ है. पहलगाम के आतंकियों को मिट्टी में मिलाकर, दुश्मन के घर में घुसकर उनका खात्मा करने का काम ये नया भारत करता है.”

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read