देश

Vibrant Gujarat Summit 2024: ये Modi की गारंटी है कि भारत जल्द तीसरी आर्थिक महाशक्ति बनेगा- PM मोदी

PM Modi In Gujarat: गुजरात के गांधीनगर में आयोजित किए जा रहे वाइब्रेंट गुजरात समिट का आज (10 जनवरी) पीएम मोदी ने उद्घाटन किया. प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, “भारत की आजादी के 75 साल पूरे हुए हैं और अब भारत अगले 25 वर्षों के लक्ष्य पर काम कर रहा है. जब भारत अपनी आजादी के 100 वर्ष मनाएगा, तब तक हमने भारत को विकसित बनाने का लक्ष्य रखा है. यह 25 साल का कार्यकाल भारत का अमृतकाल है. इस अमृतकाल में यह पहली वाइब्रेंट गुजरात समिट हो रही है, इसलिए इसका महत्व और बढ़ गया है.”

“UAE के राष्ट्रपति का आयोजन में शामिल होना खुशी की बात”

वाइब्रेंट गुजरात समिट को संबोधित करते हुए PM मोदी ने कहा, “UAE के राष्ट्रपति का इस आयोजन में शामिल होना हमारे लिए बहुत खुशी की बात है. वाइब्रेंट गुजरात समिट में उनका यहां मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होना भारत और UAE के दिनों-दिन मजबूत होते आत्मीय संबंधों का प्रतीक है.”

PM मोदी ने कहा, “भारत विश्व मित्र की भूमिका में आगे बढ़ रहा है. आज भारत ने विश्व को यह भरोसा दिया है कि हम साझा लक्ष्य तय कर सकते हैं, अपने लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं. विश्व कल्याण के लिए भारत की प्रतिबद्धता, भारत की निष्ठा, भारत के प्रयास और भारत का परिश्रम आज की दुनिया को ज्यादा सुरक्षित और समृद्ध बना रहा है.”

PM मोदी ने कहा, “आज भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है. 10 साल पहले भारत 11वें स्थान पर था. आज सभी प्रमुख एजेंसियों का अनुमान है कि आने वाले वर्षों में भारत दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में होगा. दुनिया भर के लोगों को अपना विश्लेषण करने दीजिए, लेकिन यह मेरी गारंटी है कि ऐसा होगा.”

पीएम मोदी बोलते हैं तो पूरी दुनिया सुनती है- अंबानी

इससे पहले कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि जब पीएम मोदी बोलते हैं तो पूरी दुनिया सुनती है. भारत के इतिहास में अब तक के सबसे सफल प्रधानमंत्री हैं नरेंद्र मोदी.

“रिलायंस एक गुजराती कंपनी थी, है और हमेशा रहेगी”

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और एमडी मुकेश अंबानी ने कहा, “रिलायंस एक गुजराती कंपनी थी, है और हमेशा रहेगी. रिलायंस ने पिछले 10 वर्षों में भारत भर में विश्व स्तरीय संपत्ति और क्षमताएं बनाने में 150 बिलियन डॉलर का निवेश किया है, इसमें से एक तिहाई से अधिक का निवेश अकेले गुजरात में किया गया है. “गुजरात वर्ष 2047 तक 3000 अरब अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा. भारत को 2047 तक 35000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने से कोई ताकत नहीं रोक सकती.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

अमीरी और अशांति के बीच फंसा बलोचिस्तान, जानिए पाकिस्तान के इस सबसे बड़े सूबे की कहानी

बलोचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है, जो प्राकृतिक संसाधनों, विशाल पहाड़ों और रणनीतिक रूप…

20 minutes ago

कोहली का धमाका, गेंदबाजों का कमाल; न्यूजीलैंड पर भारत की आसान जीत

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की.…

31 minutes ago

ईरान में सत्ता बदलने निकले थे ट्रंप-नेतन्याहू, अब अपनी ही कुर्सी बचाने की चुनौती!

ईरान में सत्ता बदलने की ट्रंप और नेतन्याहू की कोशिश क्यों नाकाम हुई? खामेनेई के…

56 minutes ago

राहुल गांधी बारूद खत्म..! सीएम योगी आदित्यनाथ किस से कहा अखिलेश बबुआ को समझाओ?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा को…

1 hour ago

लोकेशन के आधार पर टैक्स तय नहीं हो सकता, बेंगलुरु फाइव-स्टार होटल पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु के फाइव-स्टार होटलों पर समान प्रॉपर्टी टैक्स व्यवस्था को बरकरार रखा…

2 hours ago

सोने की शॉपिंग का नया ठिकाना पाकिस्तान? जानें भारत लाने के कड़े नियम और भाव में अंतर

Gold Price in Pakistan: पड़ोसी देश पाकिस्तान में सोना भारत के मुकाबले करीब 20,000 रुपए…

2 hours ago