गौतम अडानी और डी गुकेश.
वर्ल्ड चेस चैंपियन डी गुकेश से उद्योगपति गौतम अडानी ने मुलाकात की. अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर पोस्ट कर उन्होंने गुकेश से मिलने को सौभाग्य बताया. गौतम अडानी गुकेश के साथ उनके माता-पिता से भी मिले और कहा, उन दोनों के बलिदान ने गुकेश की सफलता की नींव रखी.
गौतम अडानी ने लिखा, विश्व शतरंज चैंपियन डी गुकेश से मिलना और उनकी जीत की कहानी सुनना एक सौभाग्य था. उनके अविश्वसनीय माता-पिता, डॉ. रजनीकांत और डॉ. पद्मावती से मिलना भी उतना ही प्रेरणादायक था, जिनके शांत बलिदान ने उनकी सफलता की नींव रखी. सिर्फ 18 साल की उम्र में, गुकेश की शालीनता और प्रतिभा भारत के अजेय युवाओं का प्रमाण है. उनके जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी नई पीढ़ी को प्रेरित कर रहे हैं. दशकों तक वर्ल्ड चेस पर हावी होने के लिए तैयार चैंपियनों की एक सेना का निर्माण कर रहे हैं. यह आत्मविश्वास से भरा, पुनरुत्थानशील और उभरता हुआ भारत है, जय हिंद.
डोम्माराजू गुकेश ने दिसंबर महीने में सिंगापुर में आयोजित वर्ल्ड चेस चैंपियन में चीन के डिंग लीरेन को हराकर महज 18 साल की उम्र में चेस चौंपियन बने हैं. वह गैरी कास्परोव से चार साल छोटे हैं, जो 1985 के बाद से सबसे कम उम्र के विश्व चैंपियन थे. गुकेश 7 साल की उम्र से चेस खेल रहे हैं. उनकी जीत पर पीएम मोदी सहित कई लोगों नें बधाई दी थी.
गुकेश को सरकार ने देश के सर्वोच्च खेल सम्मान मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित करने का फैसला किया है. सबसे कम उम्र के विश्व चैंपियन बनने के अलावा, गुकेश ने पिछले साल शतरंज ओलंपियाड में भारतीय टीम को ऐतिहासिक स्वर्ण जीतने में भी मदद की थी. खेल मंत्रालय ने गुरुवार (2 जनवरी) को एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, “पुरस्कार विजेताओं को 17 जनवरी, 2025 (शुक्रवार) को सुबह 11 बजे राष्ट्रपति भवन में एक विशेष रूप से आयोजित समारोह में भारत के राष्ट्रपति से उनके पुरस्कार प्राप्त होंगे.”
-भारत एक्सप्रेस
'बिग बॉस 20' के घर में ड्रामा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. वीकेंड…
27 अक्टूबर के मौसम को लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में…
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 अक्टूबर 2026 को गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तराखंड हाईकोर्ट के…
Microsoft Layoff Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा में करीब 60,000 पात्र कर्मचारियों…
27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…
27 अक्टूबर 2026 के दैनिक राशिफल के अनुसार, मेष, मिथुन, सिंह और धनु समेत कई…