लाइफस्टाइल

Mediterranean Diet है दुनिया की बेस्ट डाइट, मिले हैं कई अवार्ड, जानें इसके बारे में

Mediterranean Diet Benefits: आजकल लोग फिट और हेल्दी रहने के लिए तरह-तरह की डाइट को फॉलो करते हैं. अगर आपको ऐसा कोई डाइट मिल जाए जो खाने में स्वादिष्ट हो, शरीर के लिए अच्छी हो और सबसे ज्यादा जरूरी जिससे वजन न बढ़े? आप सोच रहे होंगे कि क्या ऐसा कोई डाइट होती है. आज हम आपको मेडिटरेनीयन डाइट के बारे में बताते हैं.

इस डाइट को लगातार सातवें साल ग्रीस, इटली, क्रोएशिया, तुर्की, स्पेन और मोरक्को जैसे देशों में सबसे स्वादिष्ट और स्वास्थ्य के लिए सबसे लाभदायक माना गया है. ये एक ऐसी डाइट है जिसकी ना केवल स्वाद के लिहाज से तारीफ होती है, बल्कि उसे सेहत के कई फायदों के लिहाज से जाना जाता है. आइए जानते हैं कि सब्जियों, फलों, मेवों और पूर्ण अनाज से भरपूर मेडिटरेनीयन डाइट डॉक्टरों का इतना पसंदीदा आहार क्यों है?

डॉक्टरों के अनुसार, मेडिटरेनीयन डाइट (Mediterranean Diet) को सुपर हेल्दी और पोषक तत्वों से भरपूर माना गया है, लेकिन आजकल लोग जंक फूड पर ज्यादा ध्यान देने लगे हैं जो बहुत अनहेल्दी फैट से भरपूर होता है, जिसमें शुगर और नमक की मात्रा अधिक पाई जाती है.

क्या है मेडिटेरिनियन डाइट

मेडिटेरिनियन डाइट ग्रीस, इटली और भूमध्य सागर की सीमा से लगे देशों के पारंपरिक व्यंजनों पर आधारित होता है. मेडिटेरिनियन फ़ूड में सब्जियों को मुख्य रूप से शामिल किया जाता है. आहार में मेवे, मछली, ओलिव आयल, कभी-कभी रेड मीट और थोड़ी मात्रा में पनीर और वाइन भी शामिल हैं.

मेडिटरेनीयन डाइट के लाभ

  • Heart Diseases के खतरे को कम करता है
  • नींद को कंट्रोल करता है
  • सूजन कम करने में सहायक
  • कैंसर के खतरे को कम करता है
  • मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद
  • Mediterranean Diet की शुरुआत कैसे करें?
  • आप अपने रोजमर्रा के जीवन में इस डाइट को इन तरीकों से ऐड कर सकते हैं.

ब्रेकफास्ट

नाश्ते में मुट्ठी भर बादाम या एक साबुत सेब खाएं. आप पेट भरने के लिए कच्ची, मौसमी सब्जियों को हमस के साथ भी मिला सकते हैं.

दिन का खाना

अपने लंच टाइम में आप ग्रीन सलाद से भरा एक कटोरा लें, साथ में पनीर या मछली या चिकन जैसे मांस के साथ उसमे जैतून का तेल और नींबू के रस को मिला लें.

रात का खाना

दिन के आखिरी भोजन में, नींबू, जड़ी-बूटियों और जैतून के तेल के साथ कुछ ग्रिल्ड सब्जियां जैसे बीन्स, गाजर, शिमला मिर्च और चुकंदर शामिल करें.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

मौत की सजा मिलते ही बदली मुस्कान और साहिल की पहचान, जेल में ऐसे कट रही है नई जिंदगी

मेरठ के बहुचर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में अदालत द्वारा मृत्युदंड की सजा सुनाए जाने के…

15 minutes ago

अजब प्रेम की गजब कहानी! औरैया में 75 साल के बुजुर्ग को दिल दे बैठी 30 साल की इंस्टाग्राम ब्लॉगर, जल्द होगी शादी

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में उम्र के फासलों को दरकिनार करते हुए एक हैरान…

32 minutes ago

तीन थानों की पुलिस को चकमा दे रहे थे शराब तस्कर, सकलडीहा एसओ की गाड़ी को मारी टक्कर; जानें पूरा मामला

Chandauli News: चंदौली के सकलडीहा-चंदौली-सैदपुर स्टेट हाईवे पर शराब तस्करों ने थानाध्यक्ष की गाड़ी में…

49 minutes ago

राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत, चेक बाउंस केस में मध्यस्थता से सुलझेगा मामला

सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव को बड़ी राहत देते…

1 hour ago

12वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में 1,600 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 21,700 रुपये तक बेसिक सैलरी

RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…

2 hours ago

बिहार के शाही घराने में गूंजी किलकारी; हथुआ राज को मिला 107वां उत्तराधिकारी, पैलेस में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न

Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…

2 hours ago