देश

जीएसटी में सुधार से दिवाली पर लोगों को मिलेगा खुशियों का डबल बोनस : प्रधानमंत्री मोदी

गुजरात के अहमदाबाद में रोड शो करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन किया. उन्होंने कहा कि जीएसटी में सुधार से इस बार की दिवाली पर सबको खुशियों का डबल बोनस मिलेगा. पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस समय देश भर में गणेश उत्सव का एक अद्भुत उत्साह है. गणपति बप्पा के आशीर्वाद से आज गुजरात के विकास से जुड़ी अनेक परियोजनाओं का भी श्रीगणेश हुआ है. ये मेरा सौभाग्य है कि आज मुझे विकास के अनेक प्रोजेक्ट्स आप सभी जनता जनार्दन के चरणों में समर्पित करने का सौभाग्य मिला है. मैं इन विकास कार्यों के लिए आप सभी को बहुत-बहुत बधाई देता हूं.

उन्होंने कहा कि गुजरात की ये धरती दो मोहन की धरती है. एक, सुदर्शन-चक्रधारी मोहन यानी हमारे द्वारकाधीश श्रीकृष्ण और दूसरे, चरखाधारी मोहन यानी साबरमती के संत पूज्य बापू. भारत आज सुदर्शन-चक्रधारी मोहन और चरखाधारी मोहन के दिखाए रास्ते पर चलकर निरंतर सशक्त होता जा रहा है.

आतंकवाद के खिलाफ भारत की ठोस कार्रवाई

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि आततायी, ये हमारा खून बहाते थे और दिल्ली में बैठी कांग्रेस सरकार कुछ नहीं करती थी, लेकिन आज आतंकवादियों और उनके आकाओं को हम छोड़ते नहीं, चाहे वो कहीं भी छुपे हों. दुनिया ने देखा है कि पहलगाम का बदला भारत ने कैसे लिया है. 22 मिनट में ही सफाचट. ऑपरेशन सिंदूर, हमारी सेना के शौर्य और सुदर्शन चक्रधारी मोहन के भारत की इच्छाशक्ति का प्रतीक बन गया है. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार शहर में रहने वाले गरीबों को सम्मान का जीवन देने के लिए प्रतिबद्ध है. गरीबों के नए घर इसका एक साक्षात उदाहरण बने हैं. इस बार नवरात्रि और दीपावली पर इन घरों में रहने वालों की खुशी और ज्यादा होगी.

इसके साथ पूज्य बापू को सच्ची श्रद्धांजलि के रूप में बापू के साबरमती आश्रम का नवीनीकरण भी हो रहा है. हमारे श्रमिक परिवारों को बेहतर जीवन मिले, ये हमारा मिशन रहा है, इसलिए कई साल पहले हमने गुजरात में झुग्गी वालों के लिए पक्की गेटेड सोसायटी बनाने का बीड़ा उठाया. बीते सालों में गुजरात में झुग्गियों की जगह मकान बनाने के ऐसे अनेक प्रोजेक्ट पूरे किए गए हैं और ये अभियान लगातार जारी है. उन्होंने कहा कि जिसको किसी ने नहीं पूछा, मोदी उसको पूजता है. मैंने इस बार लाल किले से कहा था कि पिछड़ों को प्राथमिकता देना हमारा मिशन है. हमारा निरंतर प्रयास है कि नव-मध्यम वर्ग और मध्यम वर्ग दोनों को सशक्त करें.

दिवाली पर व्यापारियों और आम जनता को मिलेगा डबल लाभ

पीएम ने आगे कहा कि अब हमारी सरकार जीएसटी में भी रिफॉर्म करने जा रही है. इस बार की दिवाली पर व्यापारी वर्ग हो या फिर हमारे बाकी परिवारजन, सबको खुशियों का डबल बोनस मिलेगा. उन्होंने आगे कहा कि ये त्योहारों का मौसम है. अब नवरात्रि, विजयादशमी, धनतेरस और दीपावली, ये सभी त्योहार आ रहे हैं. ये हमारी संस्कृति के उत्सव तो हैं ही, पर ये आत्मनिर्भरता के भी उत्सव होने चाहिए, इसलिए मैं आपसे एक बार फिर अपनी आग्रह दोहराना चाहता हूं कि हमें जीवन के अंदर एक मंत्र बनाना है कि हम जो भी खरीदेंगे ‘मेड इन इंडिया’ होगा, स्वदेशी होगा.


ये भी पढ़े: पीएम मोदी ने जिम्मेदार और रिपोर्ट कॉर्ड वाली सरकारों का दौर शुरू किया : जेपी नड्डा


भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

गुरुग्राम में अमित शाह की रैली से पहले लेजर वैली ग्राउंड पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष-मंत्री; सुरक्षा-यातायात व्यवस्था की समीक्षा की

गुरुग्राम के महाराणा प्रताप स्वर्ण जयंती उद्यान लेजर वैली में 7 अक्टूबर सुबह 10 बजे…

8 minutes ago

गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को ‘सेवा ज्योति यात्रा’, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' आयोजित होगी, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह…

17 minutes ago

‘अब ड्रामा बंद कीजिए…’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर तीखा हमला, पीएम मोदी से सीखने की दी सलाह

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…

22 minutes ago

भोपाल में अमित शाह ने किया गोपालक सम्मेलन को संबोधित, बोले- सहकारिता से बढ़ेगी पशुपालकों की कमाई

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दशहरा मैदान में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित…

36 minutes ago

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर धू-धू कर जली स्लीपर बस

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम एक डबल डेकर स्लीपर बस में अचानक भीषण आग…

39 minutes ago

इंस्टा पर प्यार फिर शादी और 60 लाख की ठगी; पैसे मांगे तो बोला- अब धर्म बदलो, बुर्का पहनो!

UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…

1 hour ago