देश

लघु उद्यमियों, किसानों और पशुपालकों का अहित नहीं होने देगी मेरी सरकार: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को गुजरात के अहमदाबाद में रोड शो किया और फिर विकास कार्यों का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि मोदी के लिए लघु उद्यमियों, किसानों और पशुपालकों के हित सर्वोपरि हैं.

मोदी के लिए आपका हित सर्वोपरि

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं अहमदाबाद की इस धरती से अपने लघु उद्यमियों से कहूंगा, दुकानदारों से कहूंगा, किसानों-पशुपालकों से कहूंगा, और मैं हर किसी के लिए बार-बार वादा करता हूं कि मोदी के लिए आपका हित सर्वोपरि है. मेरी सरकार लघु उद्यमियों का, किसानों का, पशुपालकों का कभी भी अहित नहीं होने देगी.

उन्होंने कहा कि चरखाधारी मोहन, हमारे पूज्य बापू ने भारत की समृद्धि का रास्ता स्वदेशी में बताया था. यहां साबरमती आश्रम है. ये आश्रम इस बात का साक्षी है कि जिस पार्टी ने उनका नाम लेकर दशकों तक सत्ता का सुख भोगा, उसने बापू की आत्मा को कुचल दिया.

कांग्रेस ने भारत को दूसरे देशों पर रखा निर्भर

प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले कई वर्षों से, जो दिन-रात गांधी के नाम पर अपनी गाड़ी चलाते हैं, उनके मुंह से न तो स्वच्छता शब्द सुना होगा और न स्वदेशी शब्द सुना होगा. 60-65 साल तक देश पर शासन करने वाली कांग्रेस ने भारत को दूसरे देशों पर निर्भर रखा, ताकि वे सरकार में बैठे-बैठे इम्पोर्ट में भी खेल कर सकें और घोटाले कर सकें, लेकिन आज भारत ने आत्मनिर्भरता को विकसित भारत का आधार बना दिया है.

गुजरात ने एक और महत्वपूर्ण छलांग लगाई

उन्होंने कहा कि कुछ महीने पहले मुझे दाहोद जाने का अवसर मिला, जहां उन्नत और शक्तिशाली इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव इंजन बनाए जा रहे हैं. आज गुजरात ने एक और महत्वपूर्ण छलांग लगाई है, क्योंकि यहां निर्मित मेट्रो कोच दूसरे देशों को निर्यात किए जा रहे हैं. इसके अलावा, यह राज्य कारों और मोटरसाइकिलों के बड़े पैमाने पर उत्पादन के लिए जाना जाता है, जहां भारतीय और वैश्विक दोनों कंपनियां इस क्षेत्र में कारखाने स्थापित कर रही हैं. इससे पहले गुजरात हवाई जहाज के पुर्जों के निर्माण में भी उतर चुका था. अब वडोदरा में परिवहन विमानों का विकास भी शुरू हो गया है.

पीएम मोदी ने कहा कि आज हर प्रकार की इंडस्ट्री का विस्तार गुजरात की धरती पर हो रहा है. पूरा गुजरात ये देखकर गर्व करता है कि कैसे हमारा राज्य मैन्युफैक्चरिंग हब बन गया है. देश और दुनिया की बड़ी-बड़ी कंपनियां यहां फैक्ट्रियां लगा रही हैं. अब इलेक्ट्रिक व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग का भी गुजरात बहुत बड़ा सेंटर बन रहा है.

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी के स्वागत को अहमदाबाद तैयार, ‘सिंदूर’ की डिबिया लेकर सभा स्थल पर पहुंची महिलाएं

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

TRAI Data August 2026: जियो ने जोड़े सबसे ज्यादा मोबाइल यूजर्स, एयरटेल भी आगे; MTNL को हुआ नुकसान

TRAI Data August 2026: TRAI के अगस्त 2026 के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में मोबाइल…

7 minutes ago

संभल हिंसा में पुलिस से कहां हुई चूक? जिससे भड़का सुप्रीम कोर्ट; यूपी सरकार पर ठोका 10 लाख का जुर्माना

Sambhal Violence Supreme Court: संभल हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मुल्ला अफरोज की प्रिवेंटिव…

9 minutes ago

सोना हुआ भयंकर सस्ता, चांदी ₹9000 से ज्यादा टूटी! त्योहारों से पहले खरीदारी का बड़ा मौका

सोने और चांदी के दामों में आई भारी गिरावट के बाद बाजार में नरमी बनी…

20 minutes ago

Asian Games 2026: नीरू ढांडा ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया गोल्ड मेडल

Asian Games 2026 में नीरू ढांडा ने महिला इंडिविजुअल ट्रैप शूटिंग में गोल्ड मेडल जीतकर…

33 minutes ago

रेलवे की 1 अक्टूबर से खास चेकिंग, टिकट के साथ ये दस्तावेज रखना होगा जरूरी

Railway Ticket Checking: रेलवे 1 अक्टूबर से विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाएगा. कंसेशन, रिजर्वेशन कोटा,…

42 minutes ago