देश

“भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका को उनकी जयंती पर मेरा नमन”, भूपेन हजारिका की जयंती पर पीएम मोदी और अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि

भारत रत्न से सम्मानित प्रसिद्ध गायक, संगीतकार और कवि भूपेन हजारिका की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भावुक पोस्ट किया. उन्होंने हजारिका जी के जीवन और संगीत पर गहन विचार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी रचनाएं लाखों लोगों को प्रेरित करती रही हैं.

Bhupen Hazarika को पीएम ने दी श्रद्धांजलि

उन्होंने लिखा, “असम की संस्कृति को वैश्विक पहचान देने वाले भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका को उनकी जयंती पर मेरा नमन. भारतीय संस्कृति और संगीत जगत को उनका योगदान अविस्मरणीय रहेगा.”

अमित शाह ने भूपेन हजारिका को किया नमन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पोस्ट में लिखा, ”भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका (Bhupen Hazarika) जी को उनकी जयंती पर शत-शत नमन. ब्रह्मपुत्र के कवि कहे जाने वाले हजारिका जी की भावपूर्ण वाणी ने असम की भावना को दुनिया तक पहुंचाया. उनकी रचनाएं प्रेम, एकता और मानवता का संदेश देती थीं. उनकी धुनें सदैव हमारे हृदय में गूंजती रहेंगी और हमें संगीत की शक्ति की याद दिलाती रहेंगी, जो हमें एकजुट करती है. उन्हें भारत रत्न प्रदान करके, मोदी जी ने सुनिश्चित किया कि उनकी विरासत अमर रहे.”

केंद्रीय शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल ने लिखा, “विलक्षण प्रतिभा के धनी, महान संगीतज्ञ, ‘भारत रत्न’ डॉ. भूपेन हजारिका जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन. असमिया संस्कृति के उत्थान और प्रचार-प्रसार तथा भारतीय संगीत को वैश्विक पटल पर विशिष्ट स्थान दिलाने के लिए वे सदैव स्मरणीय रहेंगे.”

यह भी पढ़ें- “भूपेन दा ने हमें जो दिया, वह संगीत से कहीं आगे तक फैला है”, पीएम मोदी की कलम से…भारत के रत्न भूपेन दा

वहीं, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”आज हम एक ऐसे महापुरुष के जीवन का जश्न मना रहे हैं, जिन्होंने अपनी भावपूर्ण धुनों के माध्यम से असम को दुनिया तक पहुंचाया और मानवता को अपना राग और प्रेम को अपना राष्ट्रगान बनाया. हम भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका की जयंती पर उनके जीवन को याद करते हैं, जो अपने आप में एक काव्य था.”

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

सिर्फ मनोरंजन नहीं, कमाई का जरिया बना इंटरनेट; जानिए कैसे गांव-कस्बों के युवा लिख रहे हैं डिजिटल सफलता की नई कहानी

रिलायंस जियो की एंट्री ने भारत में इंटरनेट की दुनिया बदलने में अहम भूमिका निभाई.…

1 hour ago

PM Kisan 24th Installment: गुजरात दौरे पर पीएम मोदी का बड़ा धमाका, किसानों को दी 14,000 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात

PM Kisan 24th installment: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के बनासकांठा में किसान सम्मान निधि…

1 hour ago

भारत में 12 साल में 27.1% से घटकर 2.6% हुई अत्यधिक गरीबी, 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर: विश्व बैंक

Poverty In India: भारत में पिछले 12 सालों के दौरान गरीबी के स्तर में बड़ी…

1 hour ago

पाक होगा तबाह…चीन का निकलेगा दम, भारतीय नौसेना को मिलेंगे ब्रह्मोस से लैस 8 नए युद्धपोत

Indian Navy: सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (CCS) ने 40 हजार करोड़ रुपये से अधिक…

1 hour ago

‘मानसिक तनाव से गुजर रहे खिलाड़ी…’, दिल्ली हाईकोर्ट ने WFI को विनेश फोगाट के मामले में दिए सख्त निर्देश

दिल्ली हाई कोर्ट ने भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) को निर्देश दिया है कि वह पहलवान…

1 hour ago