देश

मंगल पांडे की जयंती पर पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, कहा- उनका साहस देशवासियों के लिए प्रेरणा

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने महान स्वतंत्रता सेनानी मंगल पांडे को याद किया है. मंगल पांडे की जयंती पर प्रधानमंत्री ने उन्हें आदरपूर्ण श्रद्धांजलि दी और कहा कि उनके साहस और पराक्रम की कहानी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेगी.

मंगल पांडे की जयंती पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि (PM Modi)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, “महान स्वतंत्रता सेनानी मंगल पांडे को उनकी जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि. वे ब्रिटिश हुकूमत को चुनौती देने वाले देश के अग्रणी योद्धा थे. उनके साहस और पराक्रम की कहानी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेगी.”

अमित शाह ने मंगल पांडे जी को किया नमन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी मंगल पांडे को श्रद्धांजलि दी है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “1857 के संग्राम के नायक, अद्वितीय योद्धा व राष्ट्रप्रेम की प्रेरणा मंगल पांडे जी को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन.”

अमित शाह ने आगे लिखा, “मंगल पांडे ने 1857 के संग्राम को अपने पराक्रम की चिंगारी से विशाल ज्वाला बनाकर अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी. उनके नेतृत्व में बैरकपुर छावनी आजादी के आंदोलन का केंद्र बन गई और देशभर में आजादी की एक ऐसी लहर चली जिससे अंग्रेजों की नींद उड़ गई. देश के हर एक युवा को महान स्वतंत्रता सेनानी मंगल पांडे के जीवन से मातृभूमि के प्रति समर्पण की प्रेरणा लेनी चाहिए.”

ये भी पढ़ें: ‘प्रधानमंत्री आवास योजना’ के लाभार्थियों ने कहा- पीएम मोदी से मिलने का सपना पूरा हुआ

उनके बलिदान के लिए हमारा राष्ट्र सदैव कृतज्ञ रहेगा- रिजिजू

किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “1857 की क्रांति के अग्रदूत, मां भारती के वीर सपूत और अमर शहीद मंगल पांडे की जयंती पर शत्-शत् नमन. देश की स्वाधीनता व सांस्कृतिक स्वाभिमान के लिए उनका उनका त्याग और समर्पण अविस्मरणीय है. उनके बलिदान के लिए हमारा राष्ट्र सदैव कृतज्ञ रहेगा.”

आपका बलिदान सदैव भावी पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा- शिवराज सिंह

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा, “मां भारती के वीर सपूत, प्रथम स्वाधीनता संग्राम के महानायक और अमर बलिदानी मंगल पांडे की जयंती पर कोटिश: नमन करता हूं. मातृभूमि के प्रति आपका त्याग, समर्पण एवं बलिदान सदैव भावी पीढ़ियों को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा. वीर सपूत को बारंबार प्रणाम.”

सीएम योगी ने भी मंगल पांडे को किया नमन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी मंगल पांडे की जयंती पर उन्हें नमन किया है. मुख्यमंत्री ने लिखा, “प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के अग्रदूत, अमर बलिदानी मंगल पांडे की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन! मां भारती की स्वाधीनता, धर्म की रक्षा और धरा की गरिमा के लिए उनका सर्वोच्च बलिदान, स्वतंत्रता की चेतना का प्रथम शंखनाद था. उनकी अमर क्रांति-ज्योति युगों तक हर भारतीय हृदय में राष्ट्रसेवा का दीप जलाती रहेगी.”

न डर था, न झुकने की सोच, बस आजादी का जूनून था- बिस्वा सरमा

असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने लिखा, “न डर था, न झुकने की सोच, बस आजादी का जूनून था. एक नाम, जो बगावत की पहचान बना- महानायक मंगल पांडे. उनकी जयंती पर उन क्रांतिकारी को शत्-शत् नमन.”

Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

यासीन मलिक पर राऊज एवेन्यु कोर्ट का फैसला, 7 के खिलाफ आरोप तय; पाकिस्तान से ली थी फंडिंग

दिल्ली की राऊज एवेन्यु कोर्ट ने पाकिस्तानी फंडिंग और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यासीन मलिक…

12 minutes ago

राम मंदिर चंदा मामला: सुप्रीम कोर्ट ने चंपत राय के खिलाफ याचिका सुनवाई के लिए स्वीकार की

सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर चंदा चोरी मामले में ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय…

18 minutes ago

CEO ने कहा ‘मालिक की तरह सोचो’, कर्मचारी ने दिया हैरान कर देने वाला जबाव

Gen Z Employee Viral Story: एक वायरल किस्से में CEO ने कर्मचारी को करियर में…

20 minutes ago

2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट: सुप्रीम कोर्ट ने मौत की सजा पाए दोषी अहमद बावा की फांसी पर लगाई रोक

सुप्रीम कोर्ट ने 2008 के अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट मामले में मौत की सजा पाए दोषी…

22 minutes ago

इतिहास चुराने की कोशिश? पूर्व पाकिस्‍तानी PM बोले- ‘हमारी जड़ें 9,000 साल पुरानी’, भड़के यूजर्स ने लगाई क्लास

Pakistan History Claim: पाकिस्तान के पूर्व केयरटेकर पीएम अनवार उल हक काकड़ ने सिंधु घाटी…

28 minutes ago

दिल्ली लाल किला ब्लास्ट मामला: NIA कोर्ट ने सभी 11 आरोपियों की न्यायिक हिरासत 21 नवंबर तक बढ़ाई

राऊज एवेन्यु कोर्ट की एनआईए अदालत ने दिल्ली लाल किला ब्लास्ट मामले के सभी 11…

30 minutes ago