Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

‘प्रधानमंत्री आवास योजना’ के लाभार्थियों ने कहा- पीएम मोदी से मिलने का सपना पूरा हुआ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के मोतिहारी में करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी और प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक रूप से घर की चाबियां सौंपी.

प्रधानमंत्री आवास योजना

प्रधानमंत्री आवास योजना

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को बिहार के मोतिहारी पहुंचे, यहां से पीएम मोदी ने करोड़ों रुपए की विकास परियोजनाओं की सौगात प्रदेश के लोगों को दी. इस दौरान उन्होंने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया और प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक रूप से घर की चाबी सौंपी. घर की चाबी मिलने के बाद लाभार्थियों ने पीएम मोदी का आभार जताया है. लाभार्थियों ने कहा कि पीएम मोदी से मिलने का सपना पूरा हुआ.

लाभार्थियों ने साझा की भावनाएं

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत घर का सपना पूरा होने के बाद लाभार्थी सरस्वती कुमारी ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि पीएम मोदी से घर की चाबी मिलना किसी सपने के साकार होने जैसा लगता है. मंच पर पहुंचकर बहुत खुशी हुई, जब पीएम मोदी ने मेरे परिवार का हालचाल जाना तो मन खुश हो गया. यह हमारे लिए कभी न भूल पाने वाला पल है. उन्होंने बताया कि साल 2022 में इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन किया था. इस योजना के तहत जो सहायता राशि मिली, उससे पक्के मकान का सपना पूरा हो गया है. पीएम मोदी देशहित में अच्छा काम कर रहे हैं, वह गरीबों के लिए बहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं.

लाभार्थी लीलावती देवी ने बताया कि पीएम मोदी से मिलकर बहुत खुशी हो रही है. पीएम मोदी ने परिवार के बारे में पूछा कि पक्का मकान बन गया, सब अच्छे से रहते हैं. लाभार्थी ने कहा कि पीएम मोदी बहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं. हम चाहते हैं कि वह यूं ही देश और बिहार की प्रगति के लिए निरंतर कार्य करते रहें.

शफी आलम ने बताया कि बिहार के लोगों के लिए यह बहुत बड़ी बात है कि पीएम मोदी जब भी बिहार आते हैं तो ढेर सारी खुशियां लेकर आते हैं. आज उन्होंने मुझे पक्के मकान की खुशी दी है. मंच पर पीएम मोदी से मिलकर काफी अच्छा लगा. पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार बहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं. पीएम ने बिहार के लोगों के लिए करोड़ों रुपए की योजनाओं की सौगात दी है. वह लगातार गरीबों के हित में कार्य कर रहे हैं.

बबीता देवी ने बताया कि पीएम से मुलाकात कर बहुत खुशी हो रही है. पीएम मोदी ने हमारा हालचाल लिया. वह बहुत अच्छा काम कर रहे हैं. उनकी लाभकारी योजनाओं से गरीबों को काफी सुविधाएं मिल रही हैं.

गरीबों के लिए वरदान

राजेश कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आवास मिला है. बिहार के गरीबों को मुख्यधारा में लाने के लिए वह लगातार प्रयासरत हैं. पीएम से मिलकर काफी अच्छा लगा, वह काफी अच्छा काम कर रहे हैं. उनकी योजनाओं से गरीबों को लाभ हो रहा है. उन्होंने बताया कि इस योजना का लाभ उन्हें 2024 में मिला है.


ये भी पढ़े: PM मोदी ने दुर्गापुर में किया 5,000 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण, बंगाल में घुसपैठ के मुद्दे पर TMC सरकार को धिक्कारा


भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital