देश

Gujarat Bridge Collapse: गुजरात पुल हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर हुई 9, पीएम नरेंद्र मोदी और गुजरात के सीएम ने की मुआवजे की घोषणा

Gujarat Bridge Collapse: गुजरात के वडोदरा में गंभीरा पुल ढहने की वजह से कई वाहन नदी में गिर गए. जिसमें अबतक 9 लोगों की मौत हो चुकी है. यह पुल आणंद और पादरा जिले के बीच मौजूद महिसागर नदी पर बना था, जो आज सुबह अचानक ढह गया. इस हादसे पर पीएम मोदी और गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने दुख जताया है और मुआवजे की घोषणा की है.

बता दें कि, पुल ढहने की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य में जुट गई. हादसे के वक्त पुल पर कई गाड़ियां मौजूद थी. जो नदी में गिर गईं. इस हादसे में जहां 9 लोगों ने अपनी जान गंवाई है, वहीं कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं.

प्रधानमंत्री राहत कोष से मिलेंगे 2-2 लाख रुपये

गुजरात में पुल ढहने से जान गंवाने वालों के प्रति पीएम मोदी ने दुख व्यक्त किया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा,

“वडोदरा में पुल गिरने से कई लोगों की जानें चली गई हैं. इस घटना से वे काफी दुखी हैं. हादसे में जान गंवाने वालों के प्रति वो संवेदना व्यक्त करते हैं. वहीं इस घटना में घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं.”

पीएम मोदी ने आगे कहा कि इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों को प्रधानमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख रुपये और घायल हुए लोगों को 50-50 हजार रुपये मुआवजा देने की घोषणा करता हूं.

ये भी पढ़ें- गुजरात के वडोदरा में बड़ा हादसा, पुल ढहने से कई वाहन नदी में गिरे, तस्वीरें देखकर कांप जाएंगे आप…

गुजरात के सीएम ने भी जताया दुख

वहीं गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने भी इस हादसे पर दुख व्यक्त किया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि आणंद और वडोदरा जिले को जोड़ने वाले गंभीरा पुल का एक गर्डर टूट जाने की वजह से ये हादसा हुआ है. मैं इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं.

भूपेंद्र पटेल ने आगे कहा,

राज्य सरकार इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्तियों के परिजनों को 4 लाख रुपये की सहायता प्रदान करेगी. साथ ही घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी.

गुजरात कांग्रेस ने उठाए सवाल

वहीं इस हादसे को लेकर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं. गुजरात विधानसभा में विपक्ष के नेता अमित चावड़ा ने गंभीरा पुल का वीडियो शेयर करते हुए गुजरात प्रशासन पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि पुल लंबे समय से खराब अवस्था में था. इसको लेकर काफी समय से शिकायतें की गईं, मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई.

बता दें कि, पुल के टूट जाने से वडोदरा से आणंद जाने वाला मार्ग बाधित हो गया है. दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइनें लगी हुई हैं. पुल टूट जाने की वजह से अब लोगों को आणंद जाने के लिए 40 किलोमीटर लंबी यात्रा तय करनी पड़ेगी.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

रूसी सेना में भर्ती होना मौत को दावत! भारत सरकार की सख्त एडवाइजरी- पैसों के लालच में न लें जानलेवा जोखिम

Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत सरकार ने बुधवार को एक बार फिर…

5 hours ago

‘कैबिनेट सेक्रेटरी को पत्र लिखना प्रोटोकॉल के खिलाफ’, चुनाव आयोग के पूर्व अधिकारी का बड़ा खुलासा

Election Commission Dispute: भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के पूर्व संयुक्त निदेशक मोहम्मद अमीन ने बुधवार…

5 hours ago

दंगाइयों की गली-गली खाक छान रही पुलिस, शाही मस्जिद उपद्रव में 8 FIR दर्ज, 20 दबोचे गए

Ujjain Riot: सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत चल रहे चौड़ीकरण कार्य के दौरान हुए उपद्रव…

5 hours ago

1 मिनट में 17 हजार फीट नीचे आया विमान, भारतीय पायलट ने ऐसे लड़ते हुए संभाली प्लेन और बचा ली 180 जिंदगियां!

Flydubai Hijacking: विमान के ओमानी को-पायलट ने मुख्य पायलट स्मित मचार पर चाकू से हमला…

6 hours ago

सर्दियों से पहले दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर सख्ती, बिना PUC सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल-CNG

CAQM Pollution Action Plan: दिल्ली-NCR में सर्दी आते ही प्रदूषण का ग्राफ बढ़ जाता है,…

6 hours ago