गुजरात में गिरा पुल
गुजरात के वडोदरा जिले में एक बड़ा हादसा हुआ है. यहां आणंद और पादरा जिले के बीच मौजूद महिसागर नदी पर बना पुल आज सुबह अचानक ढह गया. घटना के समय पुल के ऊपर से कई वाहन गुजर रहे थे.
इस दुर्घटना में दो ट्रक, एक बोलेरो और एक जीप समेत कुल 4 वाहन नदी में गिर गए. जिसमें अबतक 3 लोगों के मौत की पुष्टि हुई है. वहीं मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दी है.
हादसे का वीडियो आया सामने
#WATCH | Vadodara, Gujarat | The Gambhira bridge on the Mahisagar river, connecting Vadodara and Anand, collapses in Padra; local administration present at the spot. pic.twitter.com/7JlI2PQJJk
— ANI (@ANI) July 9, 2025
3 लोगों को किया गया रेस्क्यू
जानकारी के मुताबिक इस पुल को पादरा-गंभीरा पुल कहते हैं. हादसे के बाद पुल के आसपास के गांवों के लोग मौके पर पहुंच गए और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया. हादसे के बाद नदी में गिरे वाहनों से ग्रामीणों ने प्रशासन के साथ मिलकर 3 लोगों को रेस्क्यू किया. हालांकि इसमें दो लोगों की मौत हो गई.
ये भी पढ़ें- धोखाधड़ी के मामले में 23 सालों से फरार मोनिका कपूर की ‘घर वापसी’, CBI ने अमेरिका से किया प्रत्यर्पित
प्रशासन ने तैराकों को नदी में उतारा
फिलहाल घटनास्थल पर पुलिस-प्रशासन की टीम मौजूद है. नदी में गिरे वाहनों को निकालने का काम जारी है. प्रशासन ने लोगों को खोजने के लिए तैराकों को भी नदी में उतार दिया है.
लोगों ने प्रशासन को ठहराया घटना का जिम्मेदार
इस घटना को लेकर लोगों में जबरदस्त गुस्सा है. लोगों ने इस हादसे के लिए प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है. लोगों का कहना है कि 40 साल से ज्यादा पुराने इस पुल की मरम्मत को लेकर कई बार प्रशासन से अनुरोध किया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई. जिसकी वजह से पुल ढह गया और कई लोगों की जान चली गई. उन्होंने बताया कि वडोदरा और आणंद को जोड़ने के लिए यह पुल अहम भूमिका निभा रहा था, लेकिन पिछले कुछ सालों से देखरेख नहीं होने के चलते जर्जर हो चुका था.
– भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.





