देश

बाढ़ से जूझ रहे पंजाब-हिमाचल के लिए पीएम मोदी ने की घोषणा, पीड़ितों को मिलेगी इतने करोड़ की वित्तीय सहायता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के लिए 1,500 करोड़ रुपये और पंजाब के लिए 1,600 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता की घोषणा की है. यह पैकेज राज्य के खजाने में पहले से मौजूद निधि के अलावा अतिरिक्त सहायता के रूप में जारी किया जाएगा. प्रधानमंत्री ने बाढ़ और प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित क्षेत्रों को फिर से पटरी पर लाने के लिए बहुआयामी दृष्टिकोण अपनाने का आह्वान किया हैं.

राष्ट्रीय राजमार्गों के जीर्णोद्धार पर केंद्र की मदद

प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की जानकारी के अनुसार, इस राहत पैकेज के तहत कई कदम उठाया जाएगा. इसमें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घरों का पुनर्निर्माण, राष्ट्रीय राजमार्गों और सड़कों का जीर्णोद्धार, स्कूलों का पुनर्निर्माण, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) के माध्यम से तत्काल राहत और पशुओं के लिए मिनी किट वितरण शामिल हैं. इसके अलावा, बाढ़ और आपदा में जान गंवाने वाले परिवारों को 2 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की जाएगी.

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री के दौरे और राहत पैकेज की सराहना की. उन्होंने कहा, ‘मैं प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद करता हूं कि आपदा की इस घड़ी में उन्होंने हिमाचल को बहुत बड़ी मदद दी. वे प्रभावित परिवारों से भी मिले और स्पष्ट किया कि इस क्षति में वे हिमाचल के साथ हैं.’

PWD विभाग को नुकसान, केंद्रीय सहायता की मांग

राज्य सरकार के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भी कहा कि यह बहुत संवेदनशील समय है और दलगत राजनीति से ऊपर उठकर राज्य की सेवा करना आवश्यक है. उन्होंने बताया कि PWD विभाग को अकेले 4,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. उन्होंने प्रधानमंत्री के सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि आने वाले समय में केंद्र को हिमाचल की और मदद करनी चाहिए.

प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान एसडीआरएफ और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की दूसरी किस्त अग्रिम रूप से जारी करने की भी घोषणा की. अधिकारियों का कहना है कि केंद्रीय टीमें प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे कर रही हैं और राहत एवं पुनर्वास कार्य जल्द शुरू कर दिए जाएंगे. प्रधानमंत्री की यह पहल प्रभावित राज्यों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है और इससे आपदा प्रभावित लोगों को तुरंत मदद मिलने की उम्मीद है. केंद्र और राज्य सरकार मिलकर प्रभावित इलाकों में पुनर्निर्माण और राहत कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करेंगे.

ये भी पढ़े: स्वयंसेवक से सांसद और गवर्नर तक, कौन हैं देश के अगले उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन?  

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

‘ज्ञानेश कुमार रात में सो नहीं पा रहे होंगे’, महारैली में राहुल गांधी का CEC पर हमला

INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…

24 minutes ago

‘मोहब्बत की दुकान में सिर्फ नफरत’, राहुल गांधी की ‘मॉक पार्लियामेंट’ पर बरसे अमित शाह

चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…

43 minutes ago

रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: अखिलेश बोले- ‘1.27 करोड़ वोट काटकर हार छुपाना चाहती है बीजेपी’

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…

51 minutes ago

INDIA गठबंधन की महारैली से गरमाई सियासत: राहुल गांधी का आरोप- कनॉट प्लेस में जबरन बंद कराई गईं दुकानें

INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…

57 minutes ago

उमर अब्दुल्ला-निधि राजदान की शादी से फिर उठा सवाल, अमीर-गरीब के लिए अलग क्यों है समाज का नजरिया?

Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…

1 hour ago

मुरासु चक्रवात बना बड़ा खतरा, 120 KMPH की रफ्तार से आंध्र तट की ओर बढ़ा तूफान, IMD अलर्ट

Cyclone Murasu Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात मुरासु को लेकर अलर्ट…

2 hours ago