देश

वाराणसी में 3 दिन बिताएंगे मॉरीशस के प्रधानमंत्री, गंगा आरती में होंगे शामिल, 11 सितंबर को पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 सितंबर को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी का दौरा करेंगे, जहां वे मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. मॉरीशस के प्रधानमंत्री 10 से 12 सितंबर तक वाराणसी के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे. यह उनके वर्तमान कार्यकाल में भारत की पहली द्विपक्षीय यात्रा है, जिसका उद्देश्य भारत-मॉरीशस के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करना है. मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम और उनकी पत्नी वीना रामगुलाम 10 सितंबर की शाम को वाराणसी पहुंचेंगे. वाराणसी के मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने बताया कि लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर मॉरीशस के प्रधानमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा. जगह-जगह सांस्कृतिक आयोजनों के साथ उनका भव्य स्वागत किया जाएगा.

PM मोदी और मॉरीशस पीएम की द्विपक्षीय बैठक

मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने जानकारी दी कि 11 सितंबर को सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी पहुंचेंगे. उनका करीब 4 घंटे का कार्यक्रम होगा. वे मॉरीशस पीएम के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. उसी दिन शाम को मॉरीशस के प्रधानमंत्री वाराणसी की विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती में शामिल होंगे. एस. राजलिंगम ने बताया कि मॉरीशस के प्रधानमंत्री 12 सितंबर को काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करेंगे. वाराणसी के बाद वे अयोध्या के लिए रवाना होंगे.

गौरतलब है कि मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम 9 से 16 सितंबर तक भारत की 8 दिवसीय राजकीय यात्रा पर हैं. वे 9 सितंबर को मुंबई पहुंचे. इस मौके पर विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, ‘मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम का भारत की राजकीय यात्रा पर मुंबई आगमन पर हार्दिक स्वागत है.’ यह उनके वर्तमान कार्यकाल में भारत की उनकी पहली द्विपक्षीय विदेश यात्रा है.

राजघाट, अटल समाधि और संसद भवन का दौरा

वाराणसी और अयोध्या के बाद, वे 13-14 सितंबर को देहरादून और 15 सितंबर को तिरुपति की यात्रा करेंगे. 16 सितंबर को दिल्ली में वे राजघाट और सदा सर्वदा अटल समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे, नए संसद भवन का दौरा करेंगे और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे. विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह यात्रा भारत-मॉरीशस की उन्नत रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेगी.

ये भी पढ़े: Nepal Protest: प्रदर्शनकारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री झालानाथ खनल की पत्नी को आग लगा कर मार डाला, पूर्व पीएम शेर बहादुर की पत्नी पर किया हमला

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

2 hours ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

2 hours ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

3 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

3 hours ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

4 hours ago

‘जाणता राजा’ का चौथा दिन: राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और पतंजलि CMD आचार्य बालकृष्ण समेत ये हस्तियां आईं आज

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

4 hours ago