देश

सेना दिवस पर पीएम मोदी ने वीरों को किया नमन, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के अदम्य साहस को सराहा

भारतीय सेना के साहस और शौर्य के सम्मान में मनाये जाने वाले सेना दिवस के अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेना के प्रति अपना आभार व्यक्त किया है. उन्होंने भारतीय सेना के जवानों, अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके बलिदान और निष्ठा को नमन किया.

राष्ट्र सेवा के सर्वोच्च मानक- PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने लिखे संदेश में कहा कि देश की रक्षा के लिए हमारे सैनिक जिस अनुशासन, साहस और त्याग के साथ हर समय डटे रहते हैं, उस पर हर भारतीय को गर्व है.

उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने अपने अनुकरणीय अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और पेशेवर दक्षता से राष्ट्र सेवा के सर्वोच्च मानक स्थापित किए हैं. सीमाओं की रक्षा हो, प्राकृतिक आपदाओं में राहत और बचाव कार्य हो, आंतरिक सुरक्षा की चुनौतियां हों या संयुक्त राष्ट्र के शांति मिशन, हर परिस्थिति में भारतीय सेना ने अद्भुत समर्पण के साथ अपने दायित्व निभाए हैं.

‘ऑपरेशन सिंदूर’ का विशेष जिक्र

प्रधानमंत्री ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का विशेष जिक्र करते हुए कहा कि इस दौरान देश ने हमारे जवानों के अदम्य साहस को प्रत्यक्ष रूप से महसूस किया. आज भारतीय सेना विश्व के सबसे सम्मानित सैन्य बलों में अपनी विशिष्ट पहचान रखती है.

पीएम मोदी ने यह भी कहा कि बीते कुछ वर्षों में सेना और सुरक्षा बलों को अधिक सक्षम और आधुनिक बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं. अत्याधुनिक हथियारों और तकनीकी उपकरणों की उपलब्धता, प्रशिक्षण सुविधाओं का विस्तार और ‘मेक इन इंडिया’ के तहत स्वदेशी रक्षा प्रणालियों को बढ़ावा देकर सुरक्षा बलों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार किया जा रहा है.

उन्होंने विश्वास जताया कि एक सशक्त, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण में हमारे जवानों की भूमिका निर्णायक होगी और उनका साहस आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा.

पीएम मोदी के इस संदेश को इंडियन आर्मी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर जानकारी दी.

राहत और बचाव कार्यों में अग्रणी भूमिका

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी सेना दिवस पर भारतीय सेना के सभी जवानों, अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने अपने संदेश में कहा कि यह दिन हमें राष्ट्र की सुरक्षा और अखंडता के लिए सेना के निस्वार्थ सेवा भाव, वीरता और साहस के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर देता है.

राजनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय सेना सीमाओं पर सतर्क प्रहरी के रूप में तैनात रहकर बहुआयामी सुरक्षा चुनौतियों का डटकर सामना करती है. इसके साथ ही प्राकृतिक आपदाओं के समय राहत और बचाव कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाकर सेना नागरिकों की सेवा में भी अनुकरणीय योगदान देती रही है.

‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सराहना

रक्षा मंत्री ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सराहना करते हुए कहा कि इस अभियान के जरिए सेना ने अपने साहस, पेशेवर दक्षता और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया है. उन्होंने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में भारतीय सेना के सफल और वीरतापूर्ण प्रदर्शन ने पहलगाम के पीड़ितों को न्याय दिलाने की दिशा में प्रभावी कार्रवाई का संदेश दिया और पूरे देश को गौरव से भर दिया.

राजनाथ सिंह ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में भी भारतीय सेना की भूमिका अतुलनीय है. सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थिरता, विकास, जन-कल्याण और मानवीय सहायता तक सेना का योगदान देश की प्रगति को निरंतर गति देता है.

ये भी पढ़ें:मुंबई की कुर्सी किसके नाम? एशिया की सबसे अमीर सिविक बॉडी पर कब्जे की लड़ाई

-भारत एक्सप्रेस

नोट- यह खबर एजेंसी (IANS) फीड से सीधे पब्लिश की गई है. इसमें किसी भी जानकारी को नहीं बदला गया है. खबर को पढ़ने लायाक बनाने के लिए लिए केवल हेडलाइन बदली गई है. वहीं पैराग्राफ से पहले सबहेड जोड़े गए हैं. इस स्टोरी को लेकर भारत एक्सप्रेस की किसी भी तरह की नैतिक जिम्मेदारी नहीं होगी.

Vaibhav Gupta

Recent Posts

पल्लवी पटेल की सियासत: सामाजिक न्याय, जातिगत प्रतिनिधित्व और सरकारी योजनाओं की पहुंच की पूरी कहानी

Pallavi Patel Social Justice Politics: पल्लवी पटेल की राजनीति उत्तर प्रदेश में पिछड़े वर्गों के…

12 minutes ago

7 जीत, अपनी पार्टी और सीबीआई से राहत: कुंडा में कैसे चलता है राजा भैया का एकछत्र राज?

UP Politics; लगातार 7 जीत, निर्दलीय से अपनी पार्टी का सफर और सीबीआई कोर्ट से…

18 minutes ago

द ट्रेजरी के रखवाले: सुरेश खन्ना ने कैसे तैयार किया यूपी का ट्रिलियन-डॉलर इकोनॉमिक ब्लूप्रिंट?

उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की रणनीति में इंफ्रास्ट्रक्चर, निवेश, MSME,…

37 minutes ago

अस्पतालों के औचक निरीक्षण से सख्त फैसलों तक: जानिए बृजेश पाठक के ‘हेल्थ मॉडल’ के 5 बड़े बदलाव

UP Budget 2026-27: उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के स्वास्थ्य सुधारों का ध्यान अस्पतालों के निरीक्षण, बुनियादी…

40 minutes ago

भीम आर्मी से सांसद बनने की पूरी कहानी: हाथ में संविधान लेकर युवाओं की सबसे बड़ी ताकत कैसे बने चंद्रशेखर?

Western UP Politics: चंद्रशेखर आजाद ने संवैधानिक अधिकारों, शिक्षा, गरिमा, जमीनी सक्रियता और राजनीतिक प्रतिनिधित्व…

54 minutes ago

बुढ़ापे की पैसों की चिंता खत्म! छोटे व्यापारियों के लिए सरकार की शानदार पेंशन योजना, हर महीने मिलेंगे 3,000 रुपये

छोटे दुकानदारों और स्व-रोजगार से जुड़े लोगों को बुढ़ापे में आर्थिक सुरक्षा देने के लिए…

59 minutes ago