देश

‘कांग्रेस की डिक्शनरी में विकास नहीं…’ असम में गरजे पीएम मोदी, परिवारवाद को बताया विकास का दुश्मन

PM Modi Assam rally: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने असम विधानसभा चुनाव (Assam elections 2026) के अंतिम चरण में होजाई में एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि लोगों का उत्साह साफ दिखाता है कि राज्य में एक बार फिर भाजपा-एनडीए को समर्थन मिलने वाला है.

बिजली और ऊर्जा क्षेत्र में सुधार

प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में असम में बिजली व्यवस्था में बड़ा बदलाव आया है. लाखों परिवारों तक पहली बार बिजली पहुंचाई गई है, जिन्हें पहले लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता था. उन्होंने यह भी बताया कि कई इलाकों में लोगों के बिजली बिल शून्य तक हो गए हैं. साथ ही, राज्य में सौर ऊर्जा के क्षेत्र में भी तेजी से काम हो रहा है और आने वाले समय में नए पावर प्लांट लगाए जाएंगे, जिससे रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे.

24 घंटे बिजली की ओर बढ़ता असम

पीएम मोदी के अनुसार, असम अब 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने के लक्ष्य के करीब पहुंच चुका है. उन्होंने कहा कि जहां बिजली की स्थिति बेहतर होती है, वहां उद्योग और रोजगार अपने आप बढ़ने लगते हैं. असम अब इसी दिशा में आगे बढ़ रहा है.

पीएम ने आगे “डबल इंजन” सरकार का जिक्र करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के मिलकर काम करने से ही यह बदलाव संभव हुआ है. पहले असम को बिजली के लिए दूसरे राज्यों पर निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन अब हालात काफी सुधर चुके हैं.

कांग्रेस पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर भी हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में असम के विकास पर ध्यान नहीं दिया और राज्य को कई समस्याओं में उलझाए रखा. उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस परिवारवाद को बढ़ावा देती है और सिर्फ कुछ परिवारों के हित में काम करती है.


ये भी पढ़ें: रुकेगा नहीं सुधार का पहिया! पीएम मोदी ने फूंका ‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ और UCC का बिगुल


पीएम मोदी ने कांग्रेस पर घुसपैठियों का समर्थन करने का आरोप लगाया और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी. उन्होंने हिमाचल प्रदेश का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां कांग्रेस ने चुनाव के समय वादे किए, लेकिन बाद में पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ाकर जनता पर बोझ डाला.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

PM Fincap Fraud Case: आरोपी संतोष महालिंगम के लिए सुप्रीम कोर्ट की कड़ी शर्त, भारत लौटने से पहले जमा करने होंगे 70 करोड़ रुपये

सुप्रीम कोर्ट ने पीएम फिनकैप लिमिटेड से जुड़े कथित धोखाधड़ी और जालसाजी मामले में विदेश…

1 minute ago

स्वतंत्र भारद्वाज को पटियाला हाउस कोर्ट से नियमित जमानत, जानें अदालत ने लगाईं कौन-कौन सी शर्तें

Swatantra Bhardwaj Bail: दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने स्वतंत्र भारद्वाज को जंतर-मंतर प्रदर्शन से…

37 minutes ago

यूपी राज्यसभा के लिए बीजेपी के आठों उम्मीदवारों ने दाखिल किया पर्चा, सीएम योगी रहे मौजूद

UP Rajya Sabha Election: उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर आज नामांकन का आखिरी दिन…

40 minutes ago

केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का निधन, 33 साल के करियर का अंत; एजेंसी में शोक की लहर

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का लंबी बीमारी के बाद 6 अक्टूबर…

1 hour ago