Bharat Express DD Free Dish

रुकेगा नहीं सुधार का पहिया! पीएम मोदी ने फूंका ‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ और UCC का बिगुल

PM Modi on BJP Foundation Day: पीएम मोदी ने बीजेपी के 47वें स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) और ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ को पार्टी का अगला प्रमुख मिशन बताया.

PM Modi on BJP 47th Foundation Day

PM Modi on BJP 47th Foundation Day

PM Modi on BJP Foundation Day: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के 47वें स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी के भविष्य के एजेंडे पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) और ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ (One Nation One Election) अब पार्टी के प्रमुख लक्ष्य हैं.

कार्यकर्ताओं से भावनात्मक जुड़ाव- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि बीजेपी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं के लिए मां के समान है. स्थापना दिवस उनके लिए गर्व और कृतज्ञता का अवसर है, क्योंकि पार्टी ने उन्हें देशसेवा का मौका दिया है.

पीएम ने पार्टी की सफलता का श्रेय लाखों कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और त्याग को दिया. पीएम मोदी के अनुसार, भाजपा ने वर्षों की मेहनत से एक मजबूत कैडर आधारित संगठन खड़ा किया है, जो सेवा और सिद्धांतों पर आधारित है.

लोगों के भरोसे के चलते राम मंदिर निर्माण- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा ने देश की राजनीति में राष्ट्र प्रथम की सोच को मजबूत किया है. पहले जहां सत्ता केंद्रित राजनीति हावी थी, वहीं अब सेवा आधारित राजनीति को जनता का समर्थन मिल रहा है. साथ ही प्रधानमंत्री ने पुराने समय को याद करते हुए कहा कि कठिन दौर के बावजूद जनता का भरोसा भाजपा पर बढ़ता गया. साथ ही, सरकार की उपलब्धियों में नए संसद भवन का निर्माण, तीन तलाक पर रोक, 10% आर्थिक आरक्षण और अयोध्या में राम मंदिर जैसे फैसलों का जिक्र किया.


ये भी पढ़ें: दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में बड़ी चूक! गेट तोड़कर घुसी कार, गुलदस्ता रख फरार चालक


भविष्य के लक्ष्य और दिशा

पीएम मोदी ने कहा कि देश को विकसित और आत्मनिर्भर बनाने के लिए पार्टी लगातार काम करती रहेगी. UCC और एक साथ चुनाव जैसे मुद्दों पर राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा तेज हो रही है, और भाजपा इन्हें आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है. साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि बदलती तकनीक के दौर में खुद को अपडेट रखें और नए लक्ष्यों के लिए तैयार रहें. आने वाले वर्षों में पार्टी के 50 साल पूरे होने को उन्होंने एक बड़ी प्रेरणा बताया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read