PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने सोमवार को बिहार को 36 हजार करोड़ रुपये की बड़ी सौगात दी. पूर्णिया एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन करते हुए उन्होंने कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया. इसके बाद एक विशाल जनसभा को संबोधित भी किया.
जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा,
“पिछड़े को प्राथमिकता देना और गरीब की सेवा करना ही हमारा लक्ष्य है. पिछले 11 सालों में सरकार ने 4 करोड़ से ज्यादा पक्के घर बनवाए हैं और अब 3 करोड़ नए घरों का निर्माण किया जाएगा. जब तक हर गरीब को पक्का घर नहीं मिल जाता मैं रुकने वाला नहीं हूं.”
इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस और आरजेडी पर तीखा हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि
“कांग्रेस घुसपैठियों को बचाने में लगी है जबकि एनडीए सरकार घुसपैठ पर ताला लगाने के लिए प्रतिबद्ध है. भारत में भारत का कानून चलेगा घुसपैठियों को बाहर जाना ही पड़ेगा.”
पीएम ने कहा कि बिहार की जनता अब अपराध और जंगलराज से मुक्ति चाहती है और विपक्ष को करारा जवाब देगी. उन्होंने आरजेडी के शासन को जंगलराज बताते हुए कहा कि सीमांचल और पूर्णिया जैसे इलाके उस कुशासन का सबसे बड़ा शिकार रहे हैं.
प्रधानमंत्री ने यह भी कहा,
“देश के विकास के लिए बिहार का विकास जरूरी है और बिहार के विकास के लिए सीमांचल का विकास अनिवार्य है.”
इसे भी पढ़ें-Bihar News: बिहार को मिला नया एयरपोर्ट, पीएम मोदी ने पूर्णिया एयरपोर्ट का किया उद्घाटन
उन्होंने भरोसा दिलाया कि एनडीए सरकार इन पिछड़े इलाकों को विकास की मुख्यधारा में लाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
11 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र के पहले दिन लक्ष्मीनारायण योग और मालव्य योग के…
Aaj Ka Panchang: 11 अक्टूबर 2026, रविवार से शारदीय नवरात्र की शुरुआत हो रही है.…
एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…
मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…
एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…
PM MODI CHENNAI VISIT ON 11 OCTOBER: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को तमिलनाडु के…