देश

ऑटो सेक्टर में बड़े बदलाव का दौर, पीएम मोदी ने बताया आगे का रास्ता

PM Modi SIAM Convention: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत का ऑटोमोबाइल सेक्टर तेजी से बदल रहा है और आने वाले समय में इसकी भूमिका देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में और अहम होगी. उन्होंने सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) के 66वें सालाना कन्वेंशन को संदेश के जरिए संबोधित करते हुए इंडस्ट्री से नई तकनीक और इनोवेशन पर लगातार काम करने की अपील की.

पीएम मोदी ने कहा कि पिछले एक दशक में भारत दुनिया की तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल रहा है. अर्थव्यवस्था के विस्तार के साथ देश में लोगों और सामान की आवाजाही की जरूरत भी बढ़ रही है. सड़कों, हाईवे और दूसरे इंफ्रास्ट्रक्चर के तेजी से विकास ने कनेक्टिविटी को बेहतर किया है. इसका सीधा फायदा ऑटोमोबाइल सेक्टर को भी मिल रहा है.

ग्लोबल मार्केट में बढ़ेगी भारतीय कंपनियों की पहुंच

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत का ऑटोमोबाइल उद्योग अब सिर्फ घरेलू बाजार तक सीमित नहीं है. मैन्युफैक्चरिंग क्षमता मजबूत होने और हाल के फ्री ट्रेड एग्रीमेंट से अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंच बेहतर हुई है. ऐसे में भारतीय ऑटो कंपनियों के लिए दुनिया में अपनी मौजूदगी बढ़ाने के नए रास्ते खुल रहे हैं.

उन्होंने कहा कि बेहतर कनेक्टिविटी और ज्यादा कुशल लॉजिस्टिक्स से लागत घट रही है. इससे भारत में बनने वाले वाहनों और ऑटो कंपोनेंट्स की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता बढ़ रही है.

लेक्ट्रिक वाहनों पर भी फोकस

पीएम मोदी ने क्लीनर मोबिलिटी की ओर बढ़ते कदमों का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि देश में चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने में मदद कर रहा है. साथ ही इससे ऑटो सेक्टर में नए इनोवेशन और कारोबार के मौके भी बन रहे हैं.

उन्होंने कहा कि एनर्जी एफिशिएंसी, ऊर्जा के अलग-अलग स्रोतों का इस्तेमाल, नई तकनीक और एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग से मोबिलिटी सेक्टर में बड़ा बदलाव हो रहा है.

‘मेक इन इंडिया’ और PLI का जिक्र

प्रधानमंत्री ने ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के लिए किए गए सुधारों का भी उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि पुराने कानूनों और अनावश्यक नियमों को हटाने के साथ ‘मेक इन इंडिया’ और प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) जैसी पहलों ने मैन्युफैक्चरिंग को मजबूती दी है.


ये भी पढ़ें: सही अवसर मिले तो निखरती है प्रतिभा, कालिदास के श्लोक से पीएम मोदी ने दिया बड़ा संदेश


पीएम मोदी ने SIAM से अपील की कि वह भारत की मोबिलिटी इंडस्ट्री को अगली पीढ़ी की तकनीक के लिए तैयार करने में सक्रिय भूमिका निभाए. उन्होंने भरोसा जताया कि इनोवेशन, साझेदारी और सामूहिक प्रयासों के जरिए ऑटो सेक्टर ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य में अहम योगदान देगा.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

अंकिता भंडारी केस पर सियासत तेज, इंडिया गेट से माता-पिता समेत कई लोग हिरासत में; कांग्रेस ने सरकार को घेरा

Ankita Bhandari Case: अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर इंडिया गेट पर…

7 minutes ago