PM Modi Mauritius: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दूसरी बार मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस का मुख्य अतिथि बनने का सम्मान मिला है. इससे पहले, 2015 में भी उन्हें यह आमंत्रण मिला था. यह विशेष सम्मान भारत और मॉरीशस के बीच गहरे ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और प्रवासी संबंधों को दर्शाता है.
बता दें, 2023 में पीएम मोदी को फ्रांस के बैस्टिल डे परेड में आमंत्रित किया गया था. यह भारत और फ्रांस के बढ़ते सैन्य और रणनीतिक सहयोग का प्रतीक था. भारतीय सेना के जवानों को पेरिस के शैंप्स-एलीज़े पर फ्रांसीसी सैनिकों के साथ मार्च करते देखना भारत की वैश्विक भूमिका को दर्शाता है.
वहीं, 2022 में पीएम मोदी नेपाल के लुंबिनी गए, जहां उन्होंने बुद्ध जयंती समारोह में भाग लिया. इस यात्रा ने भारत और नेपाल के साझा सांस्कृतिक और बौद्धिक संबंधों को मजबूत किया. भारत, बौद्ध धरोहर को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभा रहा है.
इसके अलावा, 2021 में बांग्लादेश ने पीएम मोदी को अपने राष्ट्रीय दिवस पर आमंत्रित किया. यह बांग्लादेश की स्वतंत्रता के 50 वर्ष पूरे होने का अवसर था, जिसमें भारत की महत्वपूर्ण भूमिका रही थी. उनकी यात्रा ने क्षेत्रीय स्थिरता और साझी समृद्धि के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया.
इससे पहले, 2017 में पीएम मोदी श्रीलंका गए और अंतरराष्ट्रीय वैशाख दिवस में शामिल हुए. इस यात्रा ने भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक कूटनीति को मजबूती दी. उन्होंने बौद्ध धर्म की धरोहर को संरक्षित करने में भारत की भूमिका को और सशक्त किया, जिससे बौद्ध बहुल देशों से भारत के संबंध और प्रगाढ़ हुए.
-भारत एक्सप्रेस
चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…
चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…
अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…
महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…
दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली के बाद बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी…
Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…