देश

‘संवाद और कूटनीति से ही संभव है शांति…’ PM मोदी ने नेतन्याहू से की बात, क्षेत्रीय स्थिरता पर हुई अहम चर्चा

PM Modi Benjamin Netanyahu Talk: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच गुरुवार को टेलीफोन पर बातचीत हुई, जिसमें दोनों नेताओं ने भारत-इज़राइल विशेष रणनीतिक साझेदारी (स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप) की प्रगति की समीक्षा की. बातचीत के दौरान दोनों देशों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को और अधिक व्यापक तथा मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई गई.

वार्ता में भारत और इज़राइल के बीच पिछले कुछ वर्षों में रक्षा, कृषि, जल प्रबंधन, साइबर सुरक्षा, नवाचार, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, स्टार्टअप, व्यापार और निवेश जैसे क्षेत्रों में बढ़ते सहयोग पर भी चर्चा हुई. दोनों नेताओं ने इस बात पर सहमति जताई कि द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए आपसी सहयोग को और गति दी जाएगी, जिससे दोनों देशों के लोगों को प्रत्यक्ष लाभ मिल सके.

पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति पर हुई बातचीत

फोन पर हुई बातचीत में पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति भी प्रमुख विषय रही. क्षेत्र में हाल के घटनाक्रमों और बदलते भू-राजनीतिक परिदृश्य पर दोनों नेताओं ने अपने-अपने विचार साझा किए. इस दौरान क्षेत्रीय स्थिरता, शांति और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई. भारत लगातार यह रुख अपनाता रहा है कि संवाद और कूटनीतिक प्रयासों के माध्यम से क्षेत्रीय तनाव को कम किया जाना चाहिए और स्थायी शांति की दिशा में कदम बढ़ाए जाने चाहिए.

हाल के सालों में मजबूत हुए हैं संबंध

भारत और इज़राइल के संबंध हाल के वर्षों में लगातार मजबूत हुए हैं. दोनों देश केवल रणनीतिक और रक्षा साझेदार ही नहीं, बल्कि तकनीकी नवाचार, कृषि आधुनिकीकरण, जल संरक्षण तथा डिजिटल प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में भी एक-दूसरे के महत्वपूर्ण सहयोगी बनकर उभरे हैं. दोनों देशों के बीच उच्च-स्तरीय राजनीतिक संपर्क भी नियमित रूप से जारी रहे हैं, जिससे द्विपक्षीय संबंधों को नई दिशा मिली है.

ये भी पढ़ें- सम्राट चौधरी की AI पाठशाला! विधायकों से बोले अगर PA को कंप्यूटर की जानकारी नहीं है तो हटा दीजिये

बातचीत के अंत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भविष्य में भी लगातार संपर्क बनाए रखने पर सहमति व्यक्त की. दोनों नेताओं ने विश्वास जताया कि भारत-इज़राइल विशेष रणनीतिक साझेदारी आने वाले समय में और अधिक मजबूत होगी तथा साझा हितों और वैश्विक चुनौतियों से निपटने में दोनों देश मिलकर काम करते रहेंगे.

-भारत एक्सप्रेस

महिमा कटारिया

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

7 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

8 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

8 hours ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

9 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

9 hours ago