Samrat Choudhary
Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) को लेकर अपने विधायकों की क्लास लगा दी. उन्होंने विधायकों से अपील की है कि अगर उनके पर्सनल असिस्टेंट को कंप्यूटर की जानकारी नहीं है तो उन्हें हटा दीजिये.
दरअसल बिहार विधानसभा के विस्तारित भवन में बिहार विधानमंडल के सदस्यों के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. कार्यक्रम की थीम एआई के संवेदीकरण और मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के कार्यान्वयन था. इस अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने परियोजना निगरानी प्रणाली (प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग सिस्टम) वेब पोर्टल का शुभारंभ किया.
कंप्यूटर की जानकारी नहीं तो हटा दें पीए
सम्राट चौधरी ने इस दौरान कहा कि दो दशक पहले तक लोग कंप्यूटर का कम उपयोग करते थे, लेकिन आज हालात बदल चुके हैं. अब एआई और डिजिटल तकनीक शासन, प्रशासन और विकास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है.
बिहार में AI की यूनिवर्सिटी बनेगी
5 मिनट में AI से जनता का कष्ट पता चलेगा…
सुनिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी क्या कह रहे हैं… pic.twitter.com/z1KFR6Q75U
— Romita Tiwari (@romita_tiwari) August 6, 2026
इसी दौरान सीएम चौधरी ने अपने विधायकों को खास नसीहत दी. उन्होंने कहा कि आज कंप्यूटर का जमाना है, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का जमाना है. अगर विधायक से ज्यादा उनके पीए को कंप्यूटर की जानकारी नहीं है, तो उन्हें हटा दीजिये. इसमें कोई संकोच की बात नहीं है.
एआई के उपयोग से हो रही पैसों की बचत
सम्राट चौधरी ने एआई के उपयोग को लेकर एक उदाहरण भी दिया. उन्होंने कहा कि भवन निर्माण विभाग ने एआई के माध्यम से अपने एक एस्टीमेट की जांच की. जांच के दौरान लागत में 5-7% की कमी आई. इस बचे हुए पैसों का अन्य विकास के कामों में उपयोग हो सकता है.
ये भी पढ़ें- अखिलेश यादव का ब्राम्हण कार्ड: कौन हैं पवन पांडे? जिन्हें आयोध्या से बनाया उम्मीदवार
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि उनकी सरकार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और कंप्यूटर साइंस विश्वविद्यालय की स्थापना करने जा रही है. इससे ना सिर्फ रोजगार बढ़ेगा, बल्कि राज्य में तकनीकी शिक्षा और रिसर्च को बढ़ावा मिलेगा.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


