देश

उत्तर आंध्र के विकास को लगेंगे पंख! भोगापुरम एयरपोर्ट के उद्घाटन के लिए सीएम चंद्रबाबू नायडू ने पीएम मोदी को दिया न्योता

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने बुधवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को राज्य के बहुप्रतीक्षित भोगापुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया.

संसद भवन में हुई इस बैठक में चंद्रबाबू नायडू के साथ केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के. राम मोहन नायडू और तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) संसदीय दल के नेता लावू श्रीकृष्ण देवरायलु भी मौजूद रहे. मुख्यमंत्री ने मुलाकात के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री से मिलना उनके लिए सम्मान की बात है और उन्होंने उन्हें अल्लूरी सीताराम राजू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया है.

स्वतंत्रता सेनानी के नाम पर बना है एयरपोर्ट

मुख्यमंत्री ने कहा कि भोगापुरम स्थित यह एयरपोर्ट महान स्वतंत्रता सेनानी अल्लूरी सीताराम राजू के नाम पर बनाया गया है. उन्होंने कहा कि यह परियोजना उनके साहस, बलिदान और देश के प्रति समर्पण को सम्मान देने का एक प्रयास है.

चंद्रबाबू नायडू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि देश के नागरिक उड्डयन क्षेत्र में पिछले कुछ वर्षों में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. उन्होंने कहा कि हवाई यात्रा को आम लोगों तक पहुंचाने की केंद्र सरकार की सोच से लाखों भारतीयों का विमान से सफर करने का सपना पूरा हो रहा है.

उत्तर आंध्र की अर्थव्यवस्था को मिलेगा फायदा

मुख्यमंत्री के मुताबिक, भोगापुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा सिर्फ एक एयरपोर्ट नहीं बल्कि उत्तर आंध्र के विकास का बड़ा केंद्र बनने जा रहा है. उन्होंने कहा कि इसके शुरू होने से क्षेत्र में बेहतर कनेक्टिविटी बढ़ेगी और पर्यटन, व्यापार तथा रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे.

उन्होंने बताया कि यह एयरपोर्ट भविष्य में एक बड़े लॉजिस्टिक्स हब के रूप में विकसित किया जाएगा, जिससे आंध्र प्रदेश की आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी और राज्य की वैश्विक स्तर पर पहुंच मजबूत होगी.

चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य में आंध्र प्रदेश भी अपनी अहम भूमिका निभाने के लिए तैयार है और राज्य को ‘स्वर्ण आंध्र प्रदेश’ बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है.

उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारियों में जुटा प्रशासन

मुख्यमंत्री ने पहले ही घोषणा की थी कि भोगापुरम एयरपोर्ट का उद्घाटन 1 अगस्त को किया जाएगा. कार्यक्रम के दौरान यात्री टर्मिनल भवन के अलावा जीएमआर स्किल डेवलपमेंट सेंटर, एविएशन हब-यूनिवर्सिटी और जीएमआर-मानसास एजुकेशन सिटी का भी उद्घाटन किया जाएगा.

इस बड़े आयोजन को देखते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तैयारियां तेज करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने ट्रैफिक व्यवस्था, पार्किंग, सुरक्षा और कार्यक्रम स्थल पर आने वाले लोगों के लिए जरूरी सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने को कहा है.

मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिया है कि जिन किसानों और जमीन मालिकों ने इस परियोजना के लिए अपनी जमीन दी है, उन्हें सम्मान के तौर पर एक बार मुफ्त हवाई यात्रा का अवसर दिया जाए. सरकार का मानना है कि यह एयरपोर्ट क्षेत्र के विकास में लंबे समय तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.

ये भी पढ़ें: ‘सड़कों पर बहा खून, लेकिन…’, दिल्ली आंदोलन पर न्यूयॉर्क टाइम्स से अल जजीरा तक का बड़ा खुलासा

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

सेठ हो तो ऐसा! पूजा की थाली में नोट सजाकर कर्मचारियों को थमा दिए एक-एक लाख रुपये, देखें वायरल VIDEO

Surat Viral Video: सूरत के एक कपड़ा व्यापारी ने दीवाली पर अपने 20 कर्मचारियों को…

5 minutes ago

पाकिस्तान के खिलाफ गरजा अर्जुन राजपूत का बल्ला! एक छोर पर गिरते रहे विकेट, 209 रन का दिया लक्ष्य

Arjun Rajput Century: अर्जुन राजपूत ने अकेले दम संघर्ष किया और बेहतरीन शतक लगाया. अर्जुन…

28 minutes ago

बिहार में 1 दिसंबर से शुरू होगा विशेष अभियान: स्वेच्छा से बिजली सब्सिडी छोड़ने की अपील करेंगे सीएम सम्राट

CM Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर 1 दिसंबर…

39 minutes ago

सात समंदर पार प्रियंका चोपड़ा ने इस खास अंदाज में मनाई दीवाली, मालती मैरी का लुक चुरा रहा है सबका दिल

Priyanka Chopra Diwali Celebration: प्रियंका ने अपने लॉस एंजिल्स वाले घर पर आयोजित दीवाली पार्टी…

47 minutes ago

‘मुस्लिम वोटों के लिए पहनाईं बहुत सी टोपियां’ अखिलेश यादव पर भड़के राजभर, राहुल गांधी को लेकर भी दी सलाह

Om Prakash Rajbhar: ओमप्रकाश राजभर ने रविवार को समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से कहा…

57 minutes ago

2014 से 2026 तक का सफर! देखिए हर साल किस खास जगह पर दीवाली मनाते हैं पीएम मोदी

PM Modi Diwali Locations: पीएम मोदी की 2014 से 2026 तक की दीवाली यात्रा की…

59 minutes ago