PM Modi Bhutan Visit: दिल्ली में हुए धमाके के बाद कई लोगों को लगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शायद अपनी भूटान यात्रा रद्द कर देंगे, लेकिन भूटान को तब सुखद आश्चर्य हुआ जब पीएम मोदी तय कार्यक्रम के अनुसार पहुंचे. यह उनके उस रिश्ते की गहराई को दर्शाता है जिसे उन्होंने 2014 में अपने पहले विदेश दौरे से ही संजोना शुरू किया था.
इस बार की यात्रा सिर्फ औपचारिक नहीं थी, बल्कि भावनात्मक और ऐतिहासिक भी थी. पीएम मोदी ने भारत और भूटान की साझेदारी से बने 1020 मेगावाट के पुनात्सांगछू-II हाइड्रो प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया. साथ ही उन्होंने भूटान-भारत संबंधों के स्तंभ रहे महामहिम चौथे राजा जिग्मे सिंग्ये वांगचुक को उनके 70वें जन्मदिन पर श्रद्धांजलि दी.
यात्रा का एक और अहम पहलू था ग्लोबल पीस प्रेयर फेस्टिवल, जिसमें दुनिया भर के बौद्ध गुरु भूटान में वैश्विक शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं. भारत ने इस आयोजन में पवित्र पिपरहवा बुद्ध अवशेषों को सार्वजनिक दर्शन और आशीर्वाद के लिए भेजा है.
पीएम मोदी ने अपने भाषण में भूटानवासियों का तब दिल जीत लिया, जब उन्होंने गेलेफू माइंडफुलनेस सिटी को भारत से जोड़ने के लिए रेलवे कनेक्शन और इमिग्रेशन चेक-पोस्ट की घोषणा की. उन्होंने महामहिम चौथे राजा को भावभीनी श्रद्धांजलि दी और दिल्ली धमाके का भी जिक्र करते हुए भारत की सुरक्षा और एकता का संदेश दिया.
ये भी पढ़ें-PM मोदी ने भूटान के चौथे नरेश से की मुलाकात, वैश्विक शांति प्रार्थना महोत्सव में लिया भाग
इस मौके पर भूटान के वर्तमान राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक ने बौद्ध गुरुओं और जनता के साथ मिलकर दिल्ली धमाके के पीड़ितों के लिए प्रार्थना की और भारत की सफलता व कल्याण की कामना की. यह यात्रा भारत-भूटान संबंधों को नई ऊंचाई देने वाली साबित हुई.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Craig Miles Retirement: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स ने मानसिक सेहत को प्राथमिकता देते…
Chapra News: बिहार के छपरा (मकेर) में बाढ़ राहत सामग्री वितरण के दौरान हंगामा हो…
Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह ने रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित…
पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक प्रेरणादायक संस्कृत सुभाषित साझा किया है, जो…
Britain Base America Withdraw: ईरान के साथ बढ़ते सैन्य तनाव और RAF फेयरफोर्ड से जुड़ी…
Premanand Maharaj News: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम में एक युवा साधक की रहस्यमय…